फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Strong sunshine during the day, drizzle in the evening

Etawah News: दिन में कड़ी धूप, शाम को बूंदाबांदी

Sat, 02 Mar 2024 12:16 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Sat, 02 Mar 2024 12:16 AM IST
विज्ञापन
Strong sunshine during the day, drizzle in the evening
फोटो 12:::आसमान में छाए काले बादल । संवाद
विज्ञापन

फोटो 21::::हल्की बारिश में जाते वाहन सवार। संवाद

- आज भी बारिश होने की संभावना


संवाद न्यूज एजेंसी
इटावा। एक सप्ताह से चल रहा मौसम का उतार चढ़ाव शुक्रवार को भी जारी रहा। सुबह कड़ी धूप होने के बाद शाम को बादल छाने के साथ बूंदाबांदी होने लगी। थोड़ी देर बाद चली हवाओं के साथ बादल उड़ गए। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, शनिवार को बारिश होने की संभावना है। रविवार से मौसम खुल सकता है।

शुक्रवार सुबह को मौसम खुला होने की वजह से दोपहर 11 बजे तक ही कड़ी धूप निकल आई थी। दोपहर में चटक धूप होने और हवाएं रुकने से लोगों को भीषण गर्मी का एहसास हुआ। गर्म कपड़े पहने लोगों को बेचैनी हुई। वहीं दोपहर बाद शाम को अचानक आसमान में घटाएं छा गईं। बदली होने के बाद करीब छह बजे बूंदाबांदी शुरू हो गई। हालांकि कुछ ही देर में तेज हवाएं चलने की वजह से बदल लौट गए।
विज्ञापन

मौसम वैज्ञानिक डॉ. एसएन पांडे ने बताया कि शनिवार को भी बारिश होने का अंदेशा है। रविवार से मौसम फिर खुलेगा। उधर, डॉ. शांतनु निगम ने कहा कि उतरता चढ़ता मौसम लोगों को बीमार कर रहा है। पल भर में गर्मी और फिर बारिश शरीर के तापमान को बिगाड़ रही है। ऐसे में लोग एक दम से कपड़े न उतारें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed