{"_id":"583885134f1c1b313513c29a","slug":"strike-in-sehkari-bank-workers-strike","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहकारी बैंकों में हड़ताल, कर्मियों ने दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहकारी बैंकों में हड़ताल, कर्मियों ने दिया धरना
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
Updated Sat, 26 Nov 2016 12:08 AM IST
विज्ञापन
धरना प्रदर्शन करते कर्मचारी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोटबंदी और रिजर्व बैंक की पाबंदी के खिलाफ सहकारी बैंकों में शुक्रवार को हड़ताल रही। हजार और पांच सौ के पुराने नोट जमा करने पर रोक से गुस्साए इटावा व औरैया की 28 शाखाओं के करीब पौने तीन सौ कर्मचारी कचहरी रोड स्थित जिला सहकारी बैंक मुख्यालय परिसर में एकत्र हुए। यहां धरना प्रदर्शन किया। कोआपरेटिव बैंक स्टाफ एसोसिएशन की यूनिट इकाई ने इस पाबंदी को हटाने की मांग कर भारत सरकार और आरबीआई को ज्ञापन भेजा है।
विज्ञापन
ऑल इंडिया कोआपरेटिव बैंक इंप्लाइज फेडरेशन की इटावा यूनिट के मंत्री मंशाराम ने कहा कि जिला सहकारी बैंकों को प्रतिबंधित नोटों को जमा करने की योजना से बाहर रखा गया है। रिजर्व बैंक के ऐसा करने से बैंक की विश्वसनीयता प्रभावित हो रही है। जिला सहकारी बैंकों में दो करोड़ से अधिक खाताधारकों का 30 हजार करोड़ रुपये जमा है। 25 हजार करोड़ का ऋण किसानों को वितरित किया गया है। बैंक के खाताधारक गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले हैं। आरबीआई की पाबंदी से लोनधारक किसान परेशान हैं। रबी फसल की बुआई होनी है लेकिन किसान ऋण समितियों में जमा नहीं कर पा रहा है। उन्होंने मांग की है कि आरबीआई का निर्देश रद किया जाए।
विज्ञापन
धरना प्रदर्शन की अध्यक्षता अतुल प्रताप सिंह ने की और संचालन अतुल वर्मा ने किया। इस दौरान सुनील यादव, अखिलेश चतुर्वेेदी, दिलीप यादव, राजीव त्रिपाठी, अतुल वर्मा, देवेंद्र यादव, ओमवीर सिंह, मिशिल सिंह, भूपेंद्र सिंह, मनीष कुमार, ऋषि कुमार, रिंकी यादव, राजेश चौहान, रोली गुप्ता आदि कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन