फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Statues life-reputation

प्राण-प्रतिष्ठा में दीं आहुतियां

Fri, 05 Jun 2015 11:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा Updated Fri, 05 Jun 2015 11:15 PM IST
विज्ञापन
Statues life-reputation

अनुराग शीतगृह परिसर में बने भव्य मंदिर में शुक्रवार को विभिन्न देवी-देवताओं की मूर्तियों की प्राण-प्रतिष्ठा कराई गई। कार्यक्रम में कन्नौज की सांसद डिंपल यादव और मैनपुरी के सांसद तेज प्रताप सिंह यादव समेत सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव का पूरा कुनबा मौजूद था। आरती के बाद हुए भंडारे में साधु-संतों के साथ श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। 

विज्ञापन


स्वर्गीय ब्लॉक प्रमुख रणवीर सिंह यादव द्वारा स्थापित अनुराग शीतगृह परिसर में उनकी धर्मपत्नी मृदुला यादव ने भव्य मंदिर का निर्माण कराया है। शुक्रवार को प्राण-प्रतिष्ठा के बाद सिंहवाहिनी दुर्गा, राधा-कृष्ण, शिव परिवार तथा भगवान हनुमान की मूर्तियां पूरे विधिविधान से स्थापित कराई गईं।
विज्ञापन


पांच दिनों के आयोजन में नेमिशारण्य से पधारे विद्वान आचार्यों ने मृदुला यादव, सांसद तेज प्रताप सिंह यादव और उनकी पत्नी राज लक्ष्मी की यजमानी में वेद मंत्रोच्चारों के साथ मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा की विभिन्न क्रियाएं कराईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंदिर के गर्भ गृह में जब मूर्तियों को उनके आसनों पर विराजमान कराया जा रहा था उस समय मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की धर्मपत्नी सांसद डिंपल यादव, सांसद बदायूं धर्मेंद्र यादव, अभय राम सिंह यादव, राजपाल सिंह यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेम लता यादव, लोक निर्माण मंत्री शिवपाल सिंह यादव की धर्म पत्नी सरला यादव, अंशुल यादव समेत हजारों लोग मंदिर परिसर में मौजूद रहे।

इससे पूर्व विशेष यज्ञ अनुष्ठान में आहुतियां वेद मंत्रोच्चार के साथ दी गईं।  स्थापना के बाद जय-जयकार के बीच विशेष आरती के बाद हुए भंडारे में संत, महात्माओं आदि ने प्रसाद ग्रहण किया।


संत, महात्माओं को मुलायम परिवार के सदस्यों ने विदाई भी दी। आयोजन में राहुल यादव. राजू यादव, लक्ष्मी पति वर्मा, चंदगीराम यादव, वेदव्रत गुप्ता आदि ने सहयोग किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed