{"_id":"6af89f778b04d4ada3054666","slug":"state-of-the-art-trauma-unit-for-children-launched-in-saifai-etawah-news-c-216-1-etw1002-153108-2026-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: सैफई में बच्चों के लिए अत्याधुनिक ट्रामा यूनिट शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: सैफई में बच्चों के लिए अत्याधुनिक ट्रामा यूनिट शुरू
Sat, 14 Nov 2026 11:20 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
Updated Sat, 14 Nov 2026 11:20 PM IST
विज्ञापन
सैफई। उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय (यूपीयूएमएस) में बाल दिवस पर एक अत्याधुनिक पीडियाट्रिक ट्रामा इमरजेंसी यूनिट का उद्घाटन शनिवार को किया गया। कुलपति प्रो. (डॉ.) अजय सिंह ने शुभारंभ करते हुए कहा कि बच्चों को त्वरित और विशेषज्ञ चिकित्सा सेवाएं देना सर्वोच्च प्राथमिकता है।
यह समर्पित यूनिट गंभीर रूप से घायल बच्चों को गोल्डन ऑवर में जीवनरक्षक उपचार देगी। नई इकाई बाल चिकित्सा आपातकालीन सेवाओं को मजबूत करेगी। यह यूनिट सड़क दुर्घटनाओं, जलने और गंभीर चोटों से प्रभावित बच्चों को वयस्क वार्ड से अलग देखभाल देगी।
इससे उपचार में समय बचेगा और बेहतर चिकित्सा प्रबंधन सुनिश्चित होगा। इस अवसर पर प्रति-कुलपति प्रो. डॉ. आदेश कुमार, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एसपी सिंह, चिकित्सा अधीक्षक प्रो. (डॉ.) अमित सिंह और कुलसचिव दीपक वर्मा उपस्थित थे। संवाद