{"_id":"57bf36904f1c1b305fd4f1c4","slug":"starting-angiography-and-angioplasty-in-mini-pgi","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिनी पीजीआई में एंजियोग्राफी एवं एंजियोप्लास्टी शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिनी पीजीआई में एंजियोग्राफी एवं एंजियोप्लास्टी शुरू
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
Updated Thu, 25 Aug 2016 11:48 PM IST
विज्ञापन
एंजियोप्लास्टी के बाद बाद मरीज राजवीर के साथ विवि के कुलपति डॉ. (ब्रिगे.) टी प्रभाकर एवं ऑपरेशन में भाग लेने वाले डॉ. समीर सर्राफ एवं डॉ. अमित सिंह साथ में चिकित्सा अधीक्षक डॉ. (ब्रिगे.) एसके गुप्ता।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सैफई। उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय सैफई (मिनी पीजीआई) के कार्डियोलाजी विभाग, कार्डियो वैस्कुलर एवं थोरोसिक सर्जरी विभाग तथा मेडिसिन विभाग ने संयुक्त रूप से एंजियोग्राफी एवं एंजियोप्लास्टी ऑपरेशन शुरू कर दिया है। जिसमें दो मरीजों की एंजियोग्राफी व एंजियोप्लास्टी की गई। ऑपरेशन शत-प्रतिशत सफल रहा।
विज्ञापन
एंजियोप्लास्टी करने वाले कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. समीर सर्राफ ने बताया कि किशनी मैनपुरी निवासी 45 वर्षीय राजवीर सिंह चार दिन पहले सीने में गंभीर दर्द की शिकायत के साथ विश्वविद्यालय के मेडिसिन विभाग में भर्ती हुए।
विज्ञापन
जांच के बाद पता चला कि उन्हें हार्ट अटैक पड़ा है। उन्हें आईसीयू में भर्ती किया गया। जहां उनकी स्थिति में सुधार हुआ। बुुधवार को एंजियोग्राफ ी से उनकी दिल की दो नसों में करीब 80 से 90 प्रतिशत के अवरोध का पता लगा।
विज्ञापन
उसके बाद मरीज राजवीर की एंजियोप्लास्टी करके स्टेंट द्वारा दोनों नसों के अवरोध को ठीक किया गया। ऑपरेशन के बाद रक्त संचार दोबारा सुचारु हो गया। मरीज की स्थित अब सामान्य है। दो दिन बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी। वहीं, एक मरीज हरवीर सिंह (40) का रेडियल एंजियोग्राफी किया गया।
इस महत्वपूर्ण आपरेशन पर विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. (ब्रिगे.) टी. प्रभाकर ने ऑपरेशन करने वाले कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. समीर सर्राफ, हार्ट सर्जन डॉ. अमित सिंह व टीम के सदस्यों को बधाई दी।
उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय प्रदेश में सबसे सस्ते दर पर नियमित रूप से एंजियोग्राफ ी एवं एंजियोप्लास्टी ऑपरेशन करने वाला चिकित्सा विश्वविद्यालय बन गया है।
उन्होंने कहा कि वर्तमान में कार्डियोलॉजी विभाग, कार्डियो वैस्कुलर एवं थोरोसिक सर्जरी विभाग के नियमित शुरू होने से विश्वविद्यालय में कार्डियोलॉजी सेंटर की स्थापना हो गई। जहां हृदय से संबंधित सभी बीमारियों की जांच एवं इलाज नाम मात्र की फ ीस पर उपलब्ध है।
इसके साथ ही गरीबी रेखा से नीचे एवं असाध्य रोगियों के हृदय रोगों का इलाज भी विश्वविद्यालय में मुफ्त में किया जा रहा है। इस मौके पर चिकित्सा अधीक्षक डॉ. (ब्रिगे.) एसके गुप्ता मौजूद रहे।