फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Srsinavar Pradhan and Priyanka fashion designer honored

सरसईनावर प्रधान एवं फैशन डिजायनर प्रियंका सम्मानित

Mon, 25 Apr 2016 12:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा Updated Mon, 25 Apr 2016 12:29 AM IST
विज्ञापन
Srsinavar Pradhan and Priyanka fashion designer honored
लखनऊ में रविवार को सरसईनावर की प्रधान प्रियंका यादव को सम्मानित करते राज्य निर्वाचन आयुक्त सतीश चंद्र अग्रवाल। - फोटो : अमर उजाला
सरसईनावर की ग्राम प्रधान प्रियंका यादव को राज्य निर्वाचन आयोग ने रविवार को लखनऊ में आयोजित एक भव्य समारोह में सम्मानित किया। प्रदेश से चुनी गई 15 महिला ग्राम प्रधानों में प्रथम स्थान के लिए उन्हें यह सम्मान मिला है। प्रियंका फैशन डिजाइनर से ग्राम प्रधान बनी। प्रियंका को उनकी शैक्षिक योग्यता के आधार पर यह सम्मान दिया गया है। राज्य निर्वाचन आयुक्त ने कहा कि इस प्रकार के पहले आयोजन से शिक्षित समाज को निश्चित ही एक नई दिशा मिलेगी।
विज्ञापन



ताखा की पूर्व ब्लाक प्रमुख सरोज यादव एवं सपा नेता जयराज सिंह यादव की पुत्री प्रियंका यादव बंगलौरसे फैशन डिजाइनर की डिग्री लेने के बाद इस समय दिल्ली से मास्टर डिग्री कर रही हैं।  फैशन डिजाइनर होने के बावजूद उन्होंने अपनी ग्राम पंचायत का विकास करने के उद्देश्य से सरसईनावर से पहली बार प्रधान पद का चुनाव लड़ा, जिसमें वह भारी मतों से विजयी हुई।
विज्ञापन



प्रधान की शैक्षिक योग्यता के आधार पर राज्य निर्वाचन उत्तर प्रदेश के आयुक्त सतीश कुमार अग्रवाल ने रविवार 24 अप्रैल को उन्हें लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान विभूति खंड में सम्मानित किया।   इस सम्मान समारोह में प्रदेश से 55 ग्राम प्रधान चुने गए थे, जिसमें 15 महिला ग्राम प्रधान थीं। राज्य निर्वाचन आयुक्त सतीश कुमार अग्रवाल और प्रदेश के डीजीपी जावेद अहमद ने ग्राम प्रधान महिलाओं को सम्मानित करने के लिए सबसे पहले प्रियंका यादव को मंच पर बुलाकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed