इटावा। ब्लाक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में चैंपियन रहे जिला पंचायत इंटर कॉलेज हैवरा के खिलाड़ियों को शनिवार को मेडल व प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता का आयोजन आरकेपी शिक्षा निकेतन हैवरा में शुक्रवार को खेल एवं युवा कल्याण विभाग की ओर से कराया गया था।
प्रधानाचार्य डॉ. कृष्ण कुमार यादव एवं जिला कुश्ती संघ के मुख्य संरक्षक डॉ. शिव कुमार यादव ने खिलाड़ियों को सम्मानित किया। कबड्डी में कॉलेज के खिलाड़ियों ने बढ़िया प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की। कुश्ती में हैवरा कॉलेज के मानवेंद्र, निर्भय, सौरभ, विशाखा, सुधा, नेहा ने प्रथम स्थान पाया। इस कॉलेज की खिलाड़ी सुधा ने गोला फेंक में प्रथम, 400 मीटर दौड़ में कल्पना ने द्वितीय, 1500 मीटर में विनय ने तृतीय, 3000 मीटर में सोनम ने प्रथम स्थान पाया। सभी विजेता खिलाड़ी जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में सैफई ब्लॉक का प्रतिनिधित्व करेंगे। कुश्ती प्रशिक्षक रामशीष यादव ने सभी विजेताओं को बधाई दी है।