फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Special role of Mahants in preventing river pollution and conservation of biodiversity

नदी प्रदूषण रोकने एवं जैव विविधता संरक्षण में महंतों की विशेष भूमिका

Tue, 07 Jun 2022 12:39 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jun 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
Special role of Mahants in preventing river pollution and conservation of biodiversity
इटावा। नमामि गंगे और नमो कालिंदी के योजना अंतर्गत सोसायटी फॉर कंजर्वेशन ऑफ नेचर व पचनद यमुना नदी मित्र समिति ने सोमवार को मंदिर कालेश्वर गढ़िया में जागरुकता कार्यक्रम किया। संगठन के महासचिव डॉ. राजीव चौहान ने बताया कि नदियों को प्लास्टिक मुक्त करने के लिए विशेष अभियान शुरू किया गया है। हरिशंकरी पौधे भी लगाए गए।
विज्ञापन

डॉ. राजीव ने बताया नदियों के तटों पर स्थित मंदिरों के पुजारी व महंतों के माध्यम से प्लास्टिक का प्रयोग न करने और जैव विविधता संरक्षण के लिए लोगों को जागरूक किया जाएगा। मंदिरों में भी प्लास्टिक व पॉलीथिन का प्रयोग वर्जित करने का माहौल तैयार किया जाएगा। अभियान की शुरुआत पांच नदियों के संगम स्थल पचनद के कालेश्वर महादेव मंदिर से की जाएगी। अभियान यमुना नदी तट पर स्थित बटेश्वर से प्रयागराज के संगम तक चलाया जाएगा। 900 किलोमीटर की इस दूरी में 100 मंदिर पर जागरुकता अभियान चलाया जाएगा ।
विज्ञापन

भागवताचार्य स्वामी विश्वात्मा वन ने पर्यावरण संरक्षण के लिए धार्मिक गुरुओं को जागरूकता का संदेश अपने सभी कार्यक्रमों में देना चाहिए।
पर्यावरण गतिविधि कानपुर प्रांत के संयोजक एडवोकेट महेंद्र चौहान ने बताया कि इस वर्ष की थीम पृथ्वी एक है और हमें पृथ्वी के सभी पारिस्थितिकी तंत्रों को जीवंत बनाए रखना है। वन्यजीव विशेषज्ञ संजीव चौहान ने बताया कि नदियों की जैव विविधता को बचाने में ग्रामीणों की भूमिका बढ़ाई जाएगी। इसके लिए 50 गांव चिह्नित किए गए हैं। इंद्रभान सिह परिहार, सूर्जा देवी, दिलीप सिह, अतिवलेंद्र सिंह, शिवम शाक्य, प्रदीप, गजराज, विनोद पाल, प्रिंसी व प्रीति आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कैस्त गांव में लगाए गए पौधे
जसवंतनगर। पर्यावरण सप्ताह के तहत कैस्त गांव में प्रधान कमला देवी ग्रामीणों के साथ पौधे लगाए। अखिल भरतीय विद्यार्थी परिषद के पदाधिकारियों ने भी पौधरोपण किया। ऋतिक गुप्ता, ओम बघेल, हिमांशु प्रजापति, यश दुबे, रोहित राजपूत, हर्षित गुप्ता, रजत, विनय शर्मा, रोहित आदि मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed