फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   speaks of lies in BJP: Akhilesh

भाजपाई झूठ बोलने में माहिरः अखिलेश

Thu, 01 Mar 2018 10:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/इटावा
अमर उजाला ब्यूरो/इटावा Updated Thu, 01 Mar 2018 10:05 PM IST
विज्ञापन
speaks of lies in BJP: Akhilesh
यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (फाइल फोटो) - फोटो : amar ujala

विज्ञापन
इटावा। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि रंगों का त्योहार है इसे पूरे देश में बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है।  होली पर पुरानी बातों को भुुलाकर गले मिलते हैं। कुछ राजनीतिक लोग इन त्योहारों पर कब्जा जमाना चाहते हैं।  उन्होंने कहा कि भाजपा के लोग झूठ बोलने में माहिर हैं। उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था जितनी खराब है उतनी कभी नहीं थी। हत्या, लूट, डकैती, फर्जी एनकाउंटर किए जा रहे हैं। वह सैफई में गुरुवार को कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि होली  देश में हर जगह हर जाति धर्म के लोग एक साथ गले मिलकर मनाते हैं। बताओ अयोध्या में कलाकारों को बुलाकर कहते हैं यह भगवान हैं। हेलीकॉप्टर सरकारी था। उसको पुष्पक विमान बना दिया। होली का त्योहार नफरत नहीं, खुशियां लाता है। उन्होंने कहा कि किसानों को कुछ मिल नहीं रहा है।  इस सरकार में नौजवान से लेकर सभी परेशान हैं। कर्जमाफी में किसानों के साथ छल किया है। न जाने कितने किसानों ने आत्महत्या की है। नोटबंदी पर फिर सवाल उठा। आधार कार्ड से जोड़ने पर भी अखिलेश ने खिल्ली उड़ाई। मथुरा में होली खेलने पर भी तंज कसा। अपने परिवार पर कुछ भी नहीं बोले। सपा संरक्षक एवं पूर्व रक्षा मंत्री मुलायम सिंह यादव भी  गुरुवार शाम अपने परिवार के  साथ सैफई पहुंचे। डिंपल यादव, बच्चे अर्जुन और टीना भी सैफई आए हैं।

अब सैफई में मुलायम सिंह यादव के परिवार के साथ गांव एवं आसपास के लोग बड़ी तादाद में फूलों की होली खेलने जाते हैं। होली का फाग गायन भी होता हैं। गायक फाग गाते हैं और मुलायम सिंह यादव उन्हें इनाम देते हैं।
विज्ञापन

सैफई में होली मिलन की तैयारियां की गई। शुक्रवार को मुलायम सिंह यादव एवं अखिलेश यादव के आवास के बाहर होली खेलने एवं लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सांसद धर्मेंद्र यादव, सांसद तेजप्रताप सिंह यादव भी होली उत्सव में शामिल होंगे। सपा के राष्ट्रीय महासचिव प्रोफेसर रामगोपाल यादव एवं पूर्व केबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव भी शुक्रवार को सैफई में होली मनाएंगे। शिवपाल सिंह यादव ने एसएस मेमोरियल व रामगोपाल यादव ने अपने आवास पर होली खेलने की व्यवस्था की है। इस के बाद परिवार के लोग एक दूसरे से मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed