फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Spa Center Owner and Manager Sent to Jail

Etawah News: स्पा सेंटर के संचालक व मैनेजर को भेजा जेल

Fri, 22 May 2026 11:40 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 22 May 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
Spa Center Owner and Manager Sent to Jail
फोटो 25:::पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। स्रोत पुलिस
विज्ञापन


-युवतियों को नौकरी का झांसा देकर देह व्यापार के लिए बनाया जा रहा था दबाव
संवाद न्यूज एजेंसी
इटावा। थाना फ्रेंडस कॉलोनी पुलिस ने शहर के विजय नगर चौराहे के पास संचालित स्टार गोल्ड स्पा सेंटर में मंगलवार देर शाम छापेमारी की थी। इस दौरान पुलिस ने तीन युवतियों समेत दो युवकों को पकड़ा था।
स्पा सेंटर से संचालित पंजीयन न मिलने व यहां करने वाली प्रतापगढ़, मिर्जापुर व सोनभद्र की युवतियों को नौकरी का झांसा देकर बुलाने के बाद उनसे देह व्यापार का दवाब बनाया जा रहा था। पुलिस ने युवतियों के बयान पर स्पा सेंटर संचालक व मैनेजर को जेल भेज दिया जबकि युवतियों के परिजनों को बुलाया गया है। जल्द ही उन्हें परिजनों को सौंप दिया जाएगा।
विज्ञापन

मंगलवार देर शाम को सीओ सिटी अभय नारायण राय ने थाना फ्रेंडस कालोनी पुलिस टीम के साथ स्थानीय लोगों की शिकायत पर विजय नगर चौराहे पर स्थित स्टार गोल्ड स्पा सेंटर में छापेमारी की थी। यहां अनैतिक गतिविधियां होने के साथ कमरों में संदिग्ध सामान मिला था। पुलिस ने तीन युवतियों और दो युवकों को हिरासत में लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

साथ ही संचालक विकास श्रीवास निवासी मुहल्ला चौक दमेला थाना मऊरानीपुर जिला झांसी व मैनेजर निशांत निवासी मस्ताको बगीचो आजाद गली थाना हरीपर्वत आगरा से पूछताछ की। इस मामले में वह संतोषजनक उत्तर नहीं दे सके। पुलिस की जांच में यह भी सामने आया कि यह प्रतिष्ठान पूरी तरह अवैध रूप से संचालित हो रहा था।

संचालक के पास स्पा सेंटर चलाने के लिए आवश्यक विभागीय दस्तावेज और पंजीकरण नहीं थे। केवल श्रम विभाग कानपुर का एक आनलाइन रजिस्ट्रेशन पाया गया, जिसमें भी मात्र पांच व्यक्तियों के काम करने का उल्लेख किया गया था। साथ ही महिला पुलिस ने जब वहां मौजूद युवतियों से अलग-अलग ले जाकर पूछताछ की, तो उन्होंने सेंटर पर दबाव बनाकर कराए जा रहे देह व्यापार के बारे में बताया। सीओ अभय नारायण राय ने बताया कि बरामद तीनों युवतियां प्रतापगढ़, सोनभद्र व मिर्जापुर की हैं। उन्हें नौकरी का झांसा देकर यहां बुलाया गया था। परिजनों को सूचना दे दी गई। उनके आने पर उन्हें सुपुर्द कर दिया जाएगा। साथ ही संचालक व मैनेजर को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed