फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   SP's Abhishek Yadav will again become District Panchayat President

इटावा: अखिलेश यादव के चचेरे भाई अभिषेक फिर बनेंगे जिला पंचायत अध्यक्ष, भरा गया सिर्फ एक नामांकन

Sat, 26 Jun 2021 04:09 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 26 Jun 2021 04:09 PM IST
सार

शनिवार को निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार दोपहर को सपा प्रत्याशी अभिषेक यादव अंशुल ने अपने समर्थकों तथा सपा के नेताओं के साथ कचहरी पहुंचकर नामांकन पत्र दाखिल किए।

विज्ञापन
SP's Abhishek Yadav will again become District Panchayat President
सपा के अभिषेक यादव ने अध्यक्ष पद के लिए नामांकन पत्र दाखिल किया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के चचेरे भाई अभिषेक यादव अंशुल का एक बार फिर जिला पंचायत अध्यक्ष बनना तय हो गया है। शनिवार को अध्यक्ष पद के लिए नामांकन पत्र दाखिल किया जाना था और इस पद के लिए सिर्फ अभिषेक यादव का ही एकमात्र नामांकन पत्र दाखिल किया गया है। इसके बाद उनके निर्विरोध जिला पंचायत अध्यक्ष घोषित किया जाना निश्चित है। चुनाव से पहले भी अभिषेक यादव जिला पंचायत के अध्यक्ष थे।
विज्ञापन


इटावा जिला पंचायत में 24 सदस्य होते हैं। जिनका चुनाव कराया गया था और 2 मई को मतगणना हुई थी। इसमें 20 स्थानों पर सपा और प्रसपा के प्रत्याशी चुनाव जीते थे। भाजपा को सिर्फ एक सीट मिली थी। उसी समय यह तय हो गया था कि इटावा जिला पंचायत अध्यक्ष का पद समाजवादी पार्टी के पास ही रहेगा।  
विज्ञापन


शनिवार को निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार दोपहर को सपा प्रत्याशी अभिषेक यादव अंशुल ने अपने समर्थकों तथा सपा के नेताओं के साथ कचहरी पहुंचकर नामांकन पत्र दाखिल किए। इससे पहले 3 दिनों तक नामांकन पत्रों की बिक्री हुई थी। इस दौरान सिर्फ अभिषेक यादव ने नामांकन पत्रों के चार सेट खरीदे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


नामांकन पत्रों की यह चारों सेट शनिवार की दोपहर को अभिषेक यादव ने दाखिल किए। जिला पंचायत अध्यक्ष बनने और निर्विरोध निर्वाचित होने का उत्साह सपा प्रत्याशी अभिषेक यादव (अंशुल) तथा उनके समर्थकों के चेहरों पर साफ दिखाई दे रहा था।

सुरक्षा के कड़े इंतजाम
कचहरी में अपर जिलाधिकारी के न्यायालय कक्ष में जिला पंचायत अध्यक्ष पद के नामांकन पत्र दाखिल किए गए। इस दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed