{"_id":"5873cfe84f1c1b5e2aba8eb1","slug":"sp-office-is-mulayams-no-space-for-seprate-group","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा कार्यालय मुलायम का, गुटबाज नहीं बैठ पाएंगे ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा कार्यालय मुलायम का, गुटबाज नहीं बैठ पाएंगे
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
Updated Mon, 09 Jan 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन
सपा कार्यालय पर मौजूद सुनील यादव व समर्थक।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुलायम व शिवपाल खेमे के सपा जिलाध्यक्ष सुनील यादव ने कहा कि सिविल लाइन स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय पर सिर्फ मुलायम सिंह का हक है। बिना उनके आदेश के किसी को भी गलत तरीके से कार्यालय पर बैठने नहीं दिया जाएगा। पार्टी में गुटबाजी करने वाले शहर में कहीं और कार्यालय खोल सकते हैं। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव ने उन्हें जिलाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी है। वह उसे पूरी तरह से निभाएंगे। पार्टी को मजबूत करने का काम करेंगे।
विज्ञापन
सुनील यादव ने अमर उजाला से की बातचीत में कहा कि सपा कार्यालय जिस इमारत में है वह जिस परिवार की है, उसके साथ पार्टी प्रमुख मुलायम सिंह यादव का किराए का लिखित इकरारनामा है। मुलायम सिंह इसके किरायेदार हैं। ऐसे में बिना उनकी अनुमति किसी अन्य को कार्यालय पर बैठने का हक नहीं। वह आज भी समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष हैं और पार्टी कार्यालय पर पूर्व के दिनों की तरह ही रहकर अपनी जिम्मेदारियों को निभा रहे हैं। कोई जबरन पार्टी कार्यालय पर कब्जा करने की कोशिश करता है तो सपा नेता और कार्यकर्ता बर्दाश्त नहीं करेंगे। उधर सोमवार को भी सपा कार्यालय पर सुनील यादव समर्थकों के साथ सुबह से शाम तक डटे रहे। कार्यालय पर ही सभी कार्यकर्ताओं के लिए लंच पैकेट की व्यवस्था की गई।
विज्ञापन
कार्यालय पर लगाए गए मुलायम सिंह के होर्डिंग
इटावा। समाजवादी पार्टी कार्यालय पर सोमवार को सुनील यादव खेमे के लोग सुबह से ही आकर डट गए और पार्टी कार्यालय को चुनावी तैयारी के लिए सजाते रहे। कार्यालय के बाहर मुलायम सिंह यादव के दो बड़े होर्डिंग भी लगाए गए।
विज्ञापन
सपा महिला विंग भी मुलायम के समर्थन में उतरी
इटावा। समाजवादी पार्टी में दो फाड़ होनेे के बाद सोमवार को शहर में पहली बार पार्टी की महिला विंग भी सामने आई और कार्यालय पहुंचकर मुलायम सिंह यादव के समर्थन में नारेबाजी की। सपा महिला विंग की पूर्व जिला उपाध्यक्ष सरिता सिंह के नेतृत्व में कार्यालय पर पहुंची लगभग एक दर्जन महिला कार्यकर्ताओं ने कहा कि मुलायम सिंह ही उनके नेता है और आज भी वह ही पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। वह सब मुलायम सिंह यादव के निर्देशों का पालन करते हुए चुनाव की तैयारी में जुटेंगी।