फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   sp nagar and youth frontal committe dissolved

सपा नगर और युवा फ्रंटल कार्यकारिणी भंग

Fri, 13 Jan 2017 11:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
अमर उजाला ब्यूरो इटावा Updated Fri, 13 Jan 2017 11:24 PM IST
विज्ञापन
sp nagar and youth frontal committe dissolved
वार्ता करते अखिलेश यादव खेमे से सपा जिलाध्यक्ष गोपाल यादव। - फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के खेमे से घोषित सपा जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने शुक्रवार को ताकत का एहसास कराया। सपा की नगर कार्यकारिणी सहित सभी युवा संगठनों की कार्यकारिणी भंग करने की घोषणा कर उन्होंने ये संकेत किया कि चुनाव में अखिलेश यादव का ही सिक्का चलेगा। कहा कि एक दो दिन में ही वह समीक्षा कर नई कार्यकारिणी का गठन करेंगे। जिसके साथ ही अखिलेश यादव के नेतृत्व में चुनावी तैयारियां शुरू कर दी जाएंगी।
विज्ञापन

शुक्रवार को जिला पंचायत अध्यक्ष आवास पर आयोजित प्रेसवार्ता में गोपाल यादव ने कहा कि सपा की नगर कार्यकारिणी के साथ उन्होंने समाजवादी युवजन सभा, लोहिया वाहिनी, मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड और समाजवादी छात्र सभा की कार्यकारिणी को (अध्यक्षों समेत) तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया है। विधान सभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए वह समीक्षा के बाद नई कार्यकारिणी की घोषणा करेंगे। नई कार्यकारिणी में वही लोग चुने जाएंगे जो लगातार पार्टी के लिए मेहनत कर रहे हैं। इसमें कई वह लोग भी होंगे जो पहले से बेहतर तरीके से पार्टी के लिए कार्य कर रहे हैं। निष्क्रिय लोगों को कार्यकारिणी से बाहर कर दिया जाएगा। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में चुनाव की तैयारियां तेजी से शुरू कर दी जाएंगी। श्री यादव ने जिला पंचायत अध्यक्ष आवास पर प्रेसवार्ता आयोजित करने के  सवाल पर कहा कि पूर्व में भी यहां पर पार्टी की बैठकें होती रहीं हैं। कहा कि जल्द ही वह पार्टी कार्यालय पर भी पहुंचेंगे। उन्होंने अमित सोनी का निष्कासन वापस लेने की भी घोषणा की। कहा कि वह पार्टी को शहर में मजबूत करने का कार्य करेंगे।
विज्ञापन


पूर्व सांसद सहित कई नेता दिखे साथ
इटावा। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और प्रो रामगोपाल यादव खेमे द्वारा घोषित जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने जिला पंचायत अध्यक्ष आवास पर प्रेसवार्ता कर न सिर्फ इस ओर संकेत किया कि सपा परिवार का भी हाथ उनके ऊपर है बल्कि पूर्व सांसद और पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष को साथ लेकर विरोधी गुट को ताकत का भी एहसास कराया। शह और मात के इस खेल में कई दमदार मोहरे उनके पाले में भी खडे़ हैं। आपसी खींचतान की इस लड़ाई में सपा शहर अध्यक्ष भी प्रेसवार्ता के दौरान गोपाल खेमे में खड़े दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सपा की रार में असमंजस में दिखने वाले नेता और कार्यकर्ता अब धीरे-धीरे खुलकर अपने खेमों के साथ खडे़ दिखने लगे हैं। शुक्रवार को गोपाल यादव ने जो प्रेसवार्ता की उसमें कई पार्टी नेता खुलकर सामने आ गए। उन्होंने ये साफ कर दिया कि पार्टी के इस दंगल में वह अखिलेश यादव के साथ खड़े हैं। इनमें सबसे प्रमुख पूर्व सांसद प्रेमदास कठेरिया, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष फुरकान अहमद व सपा शहर अध्यक्ष नफीसुल हसन अंसारी व सपा जिला उपाध्यक्ष आशीष राजपूत रहे। इन नेताओं ने जिले की जनता के सामने ये साफ कर दिया कि वह अखिलेश यादव को अपना नेता मानते हैं। हालांकि इस प्रेसवार्ता में जिला पंचायत अध्यक्ष अंशुल यादव मौजूद नहीं रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed