फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   sp leader mukesh join bjp

सपा छोड़ भाजपा में आए मुकेश यादव

Sun, 01 Jan 2017 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
अमर उजाला ब्यूरो इटावा Updated Sun, 01 Jan 2017 11:44 PM IST
विज्ञापन
sp leader mukesh join bjp
मुकेश यादव का माल्यार्पण कर स्वागत करते भाजपा जिलाध्यक्ष शिव महेश दुबे। - फोटो : अमर उजाला

10 साल पहले भाजपा छोड़कर समाजवादी पार्टी में शामिल हुए मुकेश यादव ने रविवार को फिर से भाजपा में वापसी कर ली। पार्टी जिलाध्यक्ष शिव महेश दुबे ने श्री यादव के 73 साथियों के साथ भाजपा की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि मुकेश यादव की वापसी से पार्टी को मजबूती मिलेगी।

विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि नगर के घटिया अजमत अली निवासी मुकेश यादव ने राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के कार्यकर्ता के रूप में राजनीतिक सफर की शुरुआत की थी। वर्ष 1990 में उन्होंने आरएसएस के संघ शिक्षा वर्ग यानि ओटीसी प्रशिक्षण भी प्राप्त किया था। उसके बाद अभाविप, बजरंग दल में विभिन्न पदों पर कार्य करते हुए 1996 में भाजयुमो के नगर उपाध्यक्ष बने। भाजपा में सक्रिय रहते हुए उन्हें 15 सितंबर 2005 को प्रदेश कार्य समिति का सदस्य भी बनाया गया। लेकिन सपा के राज्यसभा सदस्य बाबू दर्शन सिंह यादव की राजनीतिक सरपरस्ती में उन्होंने 30 अक्तूबर 2006 को समाजवादी पार्टी ज्वाइन कर ली थी। तब से अब तक वह समाजवादी पार्टी में सक्रिय रहे। इस बीच उन्हें सपा का जिला सचिव एवं युवा संगठनों का प्रभारी भी बनाया गया। वर्तमान में वह सपा की जिला इकाई में विशेष आमंत्रित सदस्य थे। अपने पिता पूरन सिंह के विद्यालय पर सपा के कद्दावर नेता द्वारा कब्जा करने का आरोप लगाते हुए तीन दिन पहले उन्होंने समाजवादी पार्टी से इस्तीफा दे दिया था।
विज्ञापन

रविवार को तकिया आजादगान स्थित एक होटल में श्री यादव ने भाजपा जिलाध्यक्ष श्री दुबे के समक्ष पार्टी की सदस्यता ली। उन्होंने कहा कि श्री यादव ने 73 लोगों के साथ बिना शर्त सदस्यता ली है। उनका माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। इस दौरान भाजपा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष पर्वत सिंह यादव, कृपा नारायन तिवारी, शिवाकांत चौधरी, विकास भदौरिया, विक्रम अग्रवाल आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed