फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   SP,etawah,etawah news

किसान यात्रा को रोका, सपाइयों ने दी गिरफ्तारी

Mon, 07 Dec 2020 11:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 07 Dec 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
SP,etawah,etawah news
पुलिस द्वारा रोके जाने पर सड़क पर बैठ गए सपाजन - फोटो : ETAWHA
इटावा। समाजवादी पार्टी की किसान कानून के विरोध में सोमवार को प्रस्तावित किसान यात्रा को प्रशासन पुलिस ने नहीं निकलने दिया। कई पदाधिकारियों को उनके घरों पर ही रोक दिया। सपा कार्यालय से निकले कार्यकर्ताओं को बाहर ही रोक दिया गया। कार्यकर्ता सड़क पर ही धरने पर बैठ गए तो उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। सिविल लाइन स्थित राष्ट्रीय संरक्षक मुलायम सिंह घर भी पुलिस के घेरे में था।
विज्ञापन

सोमवार को सुबह लगभग 11:30 बजे सपा कार्यालय पर पार्टी पूर्व से प्रस्तावित किसान यात्रा को लेकर समर्थकों का जुटना शुरू हो गया था। कई चार पहिया वाहन व कई ट्रैक्टर भी इसमें शामिल हुए। जैसे ही जिलाध्यक्ष गोपाल यादव, वरिष्ठ पदाधिकारी व कार्यकर्ता कार्यालय से बाहर निकले तो वहां सुबह से ही मौजूद सिटी मजिस्ट्रेट उमेश मिश्रा, एसडीएम सदर सिद्धार्थ, सीओ सिटी राजीव प्रताप सिंह व भारी संख्या में मौजूद पुलिस बल ने उन्हें रोक लिया। इस पर वे लोग योगी-मोदी विरोधी नारे लगाते हुए सड़क पर ही धरने पर बैठ गए।
विज्ञापन

गिरफ्तार सपा जनों को पुलिस के वाहनों से पुलिस लाइन लाया गया। यहां पूर्व सांसद प्रेमदास कठेरिया, कार्तिकेय यादव ने कहा कि पुलिस-प्रशासन हमें आंदोलन नहीं करने दे रहा है। कुलदीप गुप्ता संटू ने कहा कि देश भर में किसानों के हितों को लेकर आंदोलन जारी है और भाजपा सरकार इसका दमन करने में लगी है। इस दौरान कमलेश कठेरिया, वीरू भदौरिया, केपी सिंह शाक्य, पप्पन सिंधी, सचिन यादव, आनंद टंटी, केपी सिंह शाक्य, अवनीश राजपूत, रत्नेश भदौरिया, सचिन यादव, आदित्य गोविंद, संतू भदौरिया, महिला मोर्चा की पदाधिकारियों सहित कई पार्टी समर्थक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed