फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Soldier arrested and suspended in extortion

धन उगाही में गिरफ्तार सिपाही हुआ निलंबित

Fri, 19 Jun 2020 10:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jun 2020 10:54 PM IST
विज्ञापन
Soldier arrested and suspended in extortion
चंबल पुल पर वाहन चालकों से धन उगाही कर रहे सिपाही को उसी की पिकेट में शामिल दरोगा और अन्य सिपाही ने पकड़ लिया। उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। एसएसपी ने उसे निलंबित भी कर दिया है।
विज्ञापन

पुलिस लाइन में तैनात सिपाही विपिन कुमार की गुरुवार की रात 8 बजे से शुक्रवार सुबह 8 बजे तक मध्यप्रदेश की सीमा पर चंबल पुल पुलिस पिकेट में ड्यूटी लगाई गई थी।
विज्ञापन

पछायगांव थाना के उप निरीक्षक सुरेंद्र कुमार द्विवेदी और सिपाही ललित कुमार भी इस पिकेट में शामिल थे।
आरोप है कि ड्यूटी के दौरान सिपाही विपिन कुमार मध्यप्रदेश के भिंड जिले से आने वाले भूसा से भरे ट्रैक्टर व ट्रक चालकों से रकम ऐंठ रहा था।
इस पर पिकेट में शामिल उप निरीक्षक सुरेंद्र व सिपाही ललित ने उसे पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से उगाही के 2150 रुपये बरामद हुए। दोनों ने उसे बढ़पुरा थाना प्रभारी निरीक्षक जीवाराम के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाने में आरोपी सिपाही विपिन के खिलाफ धारा 386/411 के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
थाना प्रभारी निरीक्षक जीवाराम की अनुशासनात्मक कार्रवाई की संस्तुति पर एसएसपी आकाश तोमर ने तत्काल प्रभाव से सिपाही विपिन कुमार को निलंबित कर दिया। एएसपी सिटी रामयश सिंह ने बताया कि आरोपी सिपाही जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed