फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Sntnagr massacre was a planned conspiracy

सुनियोजित षडयंत्र था संतनगर हत्याकांड

Sun, 20 Dec 2015 11:14 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, इटावा
ब्यूरो अमर उजाला, इटावा Updated Sun, 20 Dec 2015 11:14 PM IST
विज्ञापन
Sntnagr massacre was a planned conspiracy

जसवंतनगर के संतनगर में हुआ हत्याकांड सुनियोजित प्रतीत हो रहा है। नाली के

विज्ञापन
लिए जगह न छोड़कर प्लाट की नींव भरना ही इस हत्याकांड का कारण बना। गांव में चल रही चर्चाओं के अनुसार श्वेता यादव के ग्राम प्रधान पद की शपथ लेने से पूर्व प्लाट की नींव भरकर हमेशा के लिए नाली न निकलने का षडयंत्र रचा गया था।

बताते हैं कि काफी समय से रामशंकर के मकान के पीछे खाली स्थान पर प्लाट पर नींव भरकर तथा नाली के लिए डेढ़ फुट जगह न छोड़कर जान बूझकर झगड़ा पैदा करने की कोशिश की गई। ऐसा माना जा रहा है कि श्वेता यादव के प्रधान बन जाने के बाद ग्राम समाज की जमीन पर कब्जा संभव नहीं हो पाता और वह उस पर अपने अधिकार के तहत कार्यवाही कर देती।

कब्जा करने वाला पक्ष श्वेता यादव के परिवार के प्रतिद्वंद्वी बताए जा रहे हैं। गांव में यह भी चर्चा है कि राम शंकर के प्रतिद्वंद्वी पहले ही उनके घर से गांव में जाने के सारे रास्ते बंद कर चुके थे। इस पर उन्होंने खेत के किनारे से निकलना शुरू कर दिया था। अब उनके घर का पानी न निकलने देने का इंतजाम कर उसे परेशान करने की साजिश रची जा रही थी।
विज्ञापन


षडयंत्रकारी अपनी योजना में सफल हो गए। खूनी संघर्ष में चार लोगों की जाने चली गईं। हत्याकांड में मरने वाले 4 लोगों में से तीन लोग एक ही खानदान के थे।  जिसमे मृतक मुकेश उर्फ गुडडू एक पक्ष का है जबकि मृतक आशाराम तथा मृतक देवेंद्र उर्फ कल्लू ये दोनो एक पक्ष के है। तीनो मृतक एक ही परिवार के बताए गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एक तरफ जहां 43 वोंटो वाले इस गांव मे श्वेता यादव पत्नी भूपेंद्र सिंह यादव उर्फ भूरा प्रत्याशी थे । वही दूसरे पक्ष से केशन श्री पत्नी रघुराई प्रत्याशी थी। हालांकि ग्राम पंचायत मे प्रधान पद के लिए कुल 7 लोग उम्मीदवार थे।  मुख्य मुकाबला श्वेता यादव तथा केसन श्री के बीच ही सिमट कर रह गया और अंत मे श्वेता यादव विजयी रही ।
   
पुलिस व पीएसी की मौजूदगी में हुआ अंतिम संस्कार
थानाक्षेत्र के ग्राम संतनगर में शनिवार को चुनावी रंजिश में मारे गए चारों लोगों का पोस्टमार्टम के बाद शव उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। तनावपूर्ण माहौल को देखते भारी पुलिस फोर्स व पीएसी की मौजूदगी में अंत्येष्टि हुई। अधिकारी भी हर स्थिति पर नजर रखे रहे। 

चुनावी रंजिश को लेकर हुए खूनी संघर्ष में शनिवार को 4 लोग मारे गए थे। जिनमें से तीन एक ही परिवार के थे। चौथा मिस्त्री धनीराम राजपूत था। जिसकी अंत्येष्टि थाना बैदपुरा क्षेत्र के ग्राम नगला हरे में की गई। जबकि अन्य तीन मुकेेश उर्फ गुड्डू, आशाराम यादव, देवेंद्र यादव उर्फ कल्लू की अंत्येष्टि उनके गांव संतनगर में की गई।


इस दौरान भारी संख्या में पुलिस बल व पीएसी मौजूद रही। लोगों की भीड़ अंत्येष्टि स्थल पर एकत्र रही। मुकेश की अंत्येष्टि अलग तथा आशाराम एवं देवेंद्र की अंत्येष्टि आसपास हुई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed