फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Snake bit the old man who was closing the hole in the mud wall, death

Etawah News: मिट्टी की दीवार का छेद बंद कर रहे वृद्ध को सांप ने डसा, मौत

Tue, 29 Aug 2023 12:03 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Tue, 29 Aug 2023 12:03 AM IST
विज्ञापन
Snake bit the old man who was closing the hole in the mud wall, death
चकरनगर। कच्चे घर में मिटटी की दीवार का छेद बंद करने के दौरान सांप के डसने से वृद्ध की मौत हो गई। वहीं, सहसों गांव में रविवार रात एक किशोरी को सांप ने डस लिया। परिजन इलाज की जगह झाड़-फूंक कराने में लगे हुए हैं।
विज्ञापन

सहसों थाना क्षेत्र के गांव पसिया निवासी बलदू (75) पुत्र नथोले दोहरे रविवार दोपहर कच्चे घर की दीवार पर छेद बंद करने के लिए मिटटी लगा रहे थे। तभी अचानक सांप ने उन्हें डस लिया। परिजन उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजपुर ले गए जहां डॉक्टर ने वृद्ध को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान वृद्ध की दर्दनाक मौत हो गई। परिजन देर शाम वृद्ध के शव को जिला अस्पताल से पोस्टमार्टम कराए बिना ले गए।
विज्ञापन

दूसरी घटना सहसों गांव की है। जहां पर रविवार रात अंशिका कुमारी (13) पुत्री लक्ष्मण सिंह को सांप ने डस लिया। परिजन सीएचसी राजपुर लेकर पहुंचे। जहां से डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। लेकिन परिजन अंशिका को जिला अस्पताल की जगह रामनगर ले गए जहां झाड़-फूक कराने में लगे हैं। बीहड़ क्षेत्र चकरनगर में अभी भी झाड़-फूंक और अंधविश्वास कायम है। क्षेत्र में सांप के डंसने पर लोग गहियर बाबा ऊमरी, 17 बटालियन भिंड, सिरसा और बरेच्छा गांव भगत जी के पास, राजपुर मंदिर, रामनगर लेकर पहुंचते हैं। तब तक बहुत देर हो जाती है। जिससे व्यक्ति की मौत हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जागरूकता के अभाव में चार लाख की मदद नहीं ले पाते परिजन
शासन की ओर से सर्प दंश से मौत होने की दशा में मृतक के परिजनों को चार लाख रुपये की आर्थिक मदद मुहैया कराने का प्रावधान है। इसके लिए मृतक के परिजनों को शव का पोस्टमार्टम कराना अनिवार्य है। जिससे सांप के डसने की पुष्टि हो सके। इस जागरूकता के अभाव में जिले में सर्प दंश से होने वाली मौत के परिजनों को योजना के तहत मदद मुहैया नहीं हो पाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed