फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Sleeper bus collides with dumper, conductor injured

Etawah News: डंपर से टकराई स्लीपर बस, परिचालक घायल

Thu, 26 Feb 2026 11:28 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 26 Feb 2026 11:28 PM IST
विज्ञापन
Sleeper bus collides with dumper, conductor injured
जसवंतनगर। हाईवे पर गुरुवार तड़के हादसा हो गया। एक स्लीपर बस नगर स्थित बस स्टैंड ओवरब्रिज पर आगे चल रहे डंपर से टकरा गई। टक्कर बस के बायीं ओर लगी जिससे परिचालक गंभीर रूप से घायल हो गया। गंभीर हालत देखते हुए उसे सीएचसी से सैफई मेडिकल काॅलेज रेफर कर दिया। बस वाराणसी से दिल्ली जा रही थी। हादसे के दौरान जाम लग गया।
विज्ञापन


जिला एटा के थाना मालवन क्षेत्र के अकबरपुर निवासी शिवम चौहान स्लीपर बस में परिचालक हैं। बीते बुधवार की रात को वाराणसी से दिल्ली के लिए निकले थे। जसवंतनगर बस स्टैंड के पास आगे चल रहे डंपर से बस का अगला हिस्सा लग गया। इससे परिचालक घायल हो गया। सीएचसी के चिकित्सक डॉ. वीरेंद्र सिंह ने बताया कि परिचालक के दोनों पैर में फ्रैक्चर है। हादसे के बाद जाम लग गया। वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। थानाध्यक्ष कमल भाटी ने बताया कि क्रेन से बस को हटाकर सर्विस रोड पर खड़ा किया और यातायात सुचारू किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed