फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Sixth clouds , the sun came out to face the bloom

छटे बादल, निकली धूप तो खिले चेहरे

Mon, 19 Jan 2015 11:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा Updated Mon, 19 Jan 2015 11:37 PM IST
विज्ञापन
Sixth clouds , the sun came out to face the bloom

गलन भारी सर्दी और बीते चार रोज से आसमान पर बादल छाए रहने के बाद सोमवार को करीब दो घंटे के लिए धूप निकली। स्कूलों की छुट्टी के वक्त धूप निकलने से सर्दी से बेहाल बच्चों के साथ बड़ों के भी चेहरे खिल उठे। तापमान में भी बढ़ोतरी होने से लोगों को अब कुछ राहत महसूस हो रही है।

विज्ञापन


बीते एक महीने से जिले में कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। सर्दी से बच्चों को राहत देने के लिए स्कूलों की छुट्टी की गई। बीते कुछ दिनों से स्कूल खुल गए, तो बच्चों को सर्दी में ठिठुरते हुए स्कूल जाना पड़ा। सर्द हवाओं और चार डिग्री के आसपास पारा पहुंचा। धूप न निकलने से जनजीवन बेहाल रहा।
विज्ञापन


सोमवार को दिन की शुरुआत ठीक रही। रोज की अपेक्षा कोहरा भी सुबह के वक्त कम था। दोपहर करीब डेढ़ बजे के आसपास अचानक धूप निकल आई।

इससे छुट्टी के वक्त स्कूली बच्चे मस्ती करते देखे गए। बड़े भी सड़कों और छतों पर धूप का आनंद लेते रहे। मौसम में परिवर्तन होने से तापमान में भी कुछ बढ़ोतरी दर्ज की गई। सोमवार को न्यूनतम तापमान 5.0 डिग्री रिकार्ड किया गया तो अधिकतम तापमान 17.8 डिग्री रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed