{"_id":"58b864b54f1c1b603e830878","slug":"six-trucks-carrying-sand-and-holding-a-tractor","type":"story","status":"publish","title_hn":"बालू लदे छह ट्रक और एक ट्रैक्टर पकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बालू लदे छह ट्रक और एक ट्रैक्टर पकड़े
ब्यूरो, अमर उजाला, इटावा
Updated Fri, 03 Mar 2017 12:00 AM IST
विज्ञापन
सहसों थाना के बाहर खड़े पकड़े गए ट्रक एवं ट्रैक्टर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हनुमंतपुरा चौकी पुलिस ने बालू भरे छह ट्रक और एक ट्रैक्टर पकड़े हैं। ट्रैक्टर और ट्रकों में लदी बालू अवैध खनन कर लाई जा रही थी। यूपी और एमपी की सीमा पर बड़े पैमाने पर अवैध खनन होता है। बुधवार की रात एक साथ छह ट्रक और एक ट्रैक्टर में बालू भरकर लाई जा रही थी। बालू के ऊपर त्रिपाल डाले गए थे। चेकिंग के दौरान पुलिस ने सभी ट्रकों को और ट्रैक्टर को पकड़कर थाना सहसों में खड़ा कराकर कार्रवाई के लिए एसडीएम चकरनगर मोहम्मद कमर को सूचित किया।
विज्ञापन
सहसों थानाध्यक्ष देवेंद्र कुमार ने बताया कि हनुमंतपुरा चौकी इंचार्ज संजय सिंह के सहयोग से ट्रकों को पकड़ा गया है। बताया कि बालू मध्य प्रदेश से लाई जा रही थी। एसडीएम चकरनगर मोहम्मद कमर ने बताया कि अवैध खनन मध्य प्रदेश में हो रहा है, जो अवैध रूप से चकरनगर की सीमा मेें लाया जा रहा था। उन्होंने बताया कि अवैध खनन पर सख्ती से कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन