फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Woman Dies Under Suspicious Circumstances in Etawah, Family Alleges Poisoning

इटावा में महिला की संदिग्ध हालात में मौत, मायके वालों ने लगाया जहर देकर हत्या का आरोप

Thu, 27 Aug 2026 01:31 PM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला,इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,इटावा Published by: प्रसून शुक्ला Updated Thu, 27 Aug 2026 01:31 PM IST
सार

Etawah News: इकदिल थाना क्षेत्र में बुधवार रात एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। हालत बिगड़ने पर पति उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचा और चिकित्सकों को जहर खाने की बात बताई। उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई।

विज्ञापन
Woman Dies Under Suspicious Circumstances in Etawah, Family Alleges Poisoning
महिला की मौत, - फोटो : amar ujala

विस्तार

इसके बाद पति शव को अस्पताल में छोड़कर चला गया। गुरुवार सुबह अस्पताल पहुंचे मायके वालों ने पति और ससुरालियों पर जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

इकदिल थाना क्षेत्र के मानिकपुर मोड़ स्थित सती का अड्डा निवासी विजय की पत्नी रागिनी की बुधवार रात अचानक हालत बिगड़ गई। पति विजय उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचा। अस्पताल में उसने चिकित्सकों को रागिनी के जहर खाने की बात बताई। उपचार के दौरान रागिनी ने दम तोड़ दिया। इसके बाद पति शव को अस्पताल में छोड़कर चला गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

Woman Dies Under Suspicious Circumstances in Etawah, Family Alleges Poisoning
महिला की मौत, - फोटो : amar ujala

अस्पताल पहुंचने पर शव मिला

गुरुवार सुबह रागिनी के मायके वालों को घटना की जानकारी हुई तो वे जिला अस्पताल पहुंचे। पिलखर निवासी रागिनी की मां मुन्नी देवी ने बताया कि सुबह उनकी बेटी की जेठानी शोभा ने उनके बेटे को फोन कर घटना की जानकारी दी थी।

विज्ञापन

परिजन अस्पताल पहुंचे तो रागिनी का शव वहां पड़ा मिला। मायके वालों ने आरोप लगाया कि रागिनी को जहर देकर उसकी हत्या की गई है। उन्होंने पुलिस से पति और अन्य ससुरालियों की भूमिका की जांच कराने की मांग की है।

आठ-नौ साल पहले अपनी इच्छा से गई थी विजय के साथ

मुन्नी देवी ने बताया कि रागिनी करीब आठ-नौ वर्ष पहले अपनी इच्छा से विजय के साथ चली गई थी। बाद में दोनों ने शादी कर ली थी। रागिनी के दो बेटियां और एक बेटा हैं। विजय वाहन चालक है।

महिला की मौत की जानकारी के बाद मायके पक्ष में कोहराम मचा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारणों का पता चलेगा। इसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed