{"_id":"296ecef2560907879af45b7043fe8e59","slug":"six-hundred-students-given-scholarships-exam-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह सौ विद्यार्थियों ने दी छात्रवृत्ति परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छह सौ विद्यार्थियों ने दी छात्रवृत्ति परीक्षा
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
Updated Sun, 18 Jan 2015 11:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामा यूनिवर्सिटी कानपुर की ओर से शहर में छात्रवृत्ति परीक्षा का आयोजन कराया गया। परीक्षा में करीब छह सौ छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
शहर के मोहल्ला कटरा शमखेर खां स्थित अर्चना मेमोरियल पब्लिक स्कूल में परीक्षा का आयोजन हुआ। परीक्षा में शहर भर के विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
परीक्षा में मार्केटिंग हेड दीपेश मिश्रा, मार्केटिंग मैनेजर पुनीत चड्डा, विक्रम जैन, सर्वेश पटेल, शैलेंद्र कुमार वर्मा, श्वेता वर्मा और विद्यालय स्टॉफ उपस्थित रहे।
विज्ञापन
श्री मिश्रा ने बताया कि परीक्षा का आयोजन प्रदेश स्तर पर हो रहा है। मेरिट के आधार पर परीक्षार्थियों का चुनाव किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि टॉप थ्री को लैपटॉप दिया जाएगा। इसके साथ ही टैबलेट आदि दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि परिणाम फरवरी के प्रथम या फिर द्वितीय सप्ताह में घोषित कर दिया जाएगा।