फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Simply marvel in BJP rule: Akhilesh

भाजपा राज में बस चमत्कार : अखिलेश

Fri, 19 Jan 2018 11:00 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
अमर उजाला ब्यूरो इटावा Updated Fri, 19 Jan 2018 11:00 PM IST
विज्ञापन
Simply marvel in BJP rule: Akhilesh
सैफई में कार्यकर्ताओं से मिलते सपा अध्यक्ष एवं पूर्व सीएम अखिलेश यादव । - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
सैफई में  समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा  कि प्रदेश की भाजपा सरकार ने एक साल के कार्यकाल में किसान, छात्र, गरीब, नौजवान के लिए कोई काम नहीं किया। बस चमत्कार पर चमत्कार किए । जबकि सपा की प्रदेश में सरकार बनने के छह माह बाद ही विकास दिखाई देने लगा था।


शुक्रवार को सैफई में अपने आवास पर कार्यकर्ताओं से मुलाकात के दौरान उन्होंने यह टिप्पणी की। प्रदेश की भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहाकि यह बहुत ही चमत्कारी लोग हैं।  इनकी हर बात में चमत्कार रहता है। जनता अब इनके चमत्कार को जान चुकी है। सरकार में नए-नए चमत्कार दिखाई देंगे लेकिन विकास कहीं नहीं दिखेगा। किसानों, गरीबों और मजदूरों के लिए इस सरकार ने कोई कार्ययोजना नहीं बनाई। जबकि 2012 में सपा की प्रदेश में सरकार बनने के महज 6 महीने बाद ही विकास जमीन पर दिखने लगा था। उन्होंने कार्यकर्ताओं को 2019 के लोकसभा चुनाव के लिए अभी से जुट जाने की नसीहत देते हुए कहाकि बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत करें तभी पार्टी मजबूत होगी ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed