{"_id":"5c3e248bbdec22734274497a","slug":"silver-coins-found-in-pots-during-excavation-of-cattle","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोशाला की खुदाई के दौरान घड़े में मिले चांदी के सिक्के","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोशाला की खुदाई के दौरान घड़े में मिले चांदी के सिक्के
Tue, 15 Jan 2019 11:50 PM IST
प्रतीक दुबे
अमर उजाला, इटावा
अमर उजाला, इटावा
Published by: प्रतीक दुबे
Updated Tue, 15 Jan 2019 11:50 PM IST
विज्ञापन
बरामद सिक्का
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोशाला निर्माण के लिए जेसीबी मशीन से खुदाई के दौरान जमीन से एक छोटा घड़ा निकला, जिसमें चांदी के सिक्के थे। आसपास मौजूद ग्रामीणों के बीच सिक्कों को लेकर लूट मच गई, जिसके हाथ जितने लगे, उन्हें लेकर चंपत हो गया।
घटनाक्रम बढ़पुरा थाना क्षेत्र के भटपुरा गांव का है। सुबह 10 बजे हुए इस वाकये की चर्चा फैली तो ग्राम प्रधान प्रमोद यादव पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। तब तक घड़ा खाली हो चुका था। पुलिस की ओर से सिक्के ले जाने वालों पर सख्ती का एलान किए जाने पर दबाव में आए ग्रामीणों ने सिक्के वापस किए। उदी चौकी प्रभारी सतीश राठौर ने बताया कि शाम तक 185 सिक्के बरामद हो सके। यह भी मुमकिन है कि छोटे घड़े में इतने ही सिक्के रहे हों। बताया कि चांदी के सिक्कों पर सन 1888 और विक्टोरिया व जार्ज पंचम की आकृति अंकित है।
ग्रामीणों का कहना है कि ग्राम समाज की जिस भूमि की खुदाई की जा रही थी वहां कभी आबादी थी। बाद में इस स्थान को छोड़कर लोग सड़क किनारे के भाग में शिफ्ट हो गए। जमीन ग्राम पंचायत के कब्जे में आ गई। संभव है कि इस स्थान पर किसी का घर रहा हो और यहां रहने वाले ने सुरक्षा के लिहाज से सिक्के जमीन में गाड़ दिए हों।