फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Shivpal will make a deal with close friends

शिवपाल करेंगे करीबियों से मशविरा

Thu, 06 Apr 2017 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/इटावा
अमर उजाला ब्यूरो/इटावा Updated Thu, 06 Apr 2017 11:32 PM IST
विज्ञापन
Shivpal will make a deal with close friends
यूपी चुनाव 2017, शिवपाल, अखिलेश - फोटो : ANI

इटावा। समाजवादी पार्टी में शीर्ष स्तर पर चल रही रार के बाद अब एक बार फिर शिवपाल सिंह यादव चर्चाओं में हैं। शिवपाल सिंह यादव की प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्य नाथ योगी से मुलाकात और उसके बाद वृंदावन में अपने समर्थकों के साथ बैठक के बाद उनके अगले कदम का इंतजार किया जा रहा है। सूत्रों का कहना है कि अगले एक दो दिन शिवपाल सिंह यादव अपने समर्थकों से राय मशविरा करने के बाद ही कोई निर्णय कर सकते हैं। उनके इस निर्णय में मुलायम के लोग में शामिल रहे पार्टी के नेताओं की भूमिका भी काफी अहम होगी।

विज्ञापन

विधानसभा चुनाव नतीजे आने के बाद पार्टी के जानकारों का मानना था कि पूरा समाजवादी परिवार एक साथ बैठकर इस मसले का हल निकाल लेगा परंतु ऐसा हुआ नहीं। समाजवादी परिवार में शिवपाल सिंह यादव और पूर्व सीएम अखिलेश यादव के बीच दूरियां बढ़ती ही चली गईं। बृहस्पतिवार को लखनऊ में सपा की समीक्षा बैठक में भी शिवपाल सिंह यादव मौजूद नहीं रहे। वे वृंदावन में अपने समर्थकों के साथ बैठक में व्यस्त रहे। हालांकि इस बैठक के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी।
विज्ञापन


अगले दो दिन काफी महत्पवूर्ण होने वाले हैं। शिवपाल सिंह यादव की इन दो दिनों में मुलायम के लोग संगठन से जुडे़ रहे नेताओं से रायमशविरा करेंगे। मुलायम के लोग नाम का संगठन विधानसभा चुनावों से पहले बनाया गया था। इस संगठन में शिवपाल समर्थक शामिल रहे। मुलायम के लोग संगठन से जुड़े लोगों ने समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी का खुलकर विरोध किया। विधानसभा चुनाव नतीजे आ जाने के बाद इस संगठन की भूमिका समाप्त हो गई। अब फिर से इस संगठन से जुड़े नेताओं की राय महत्पूर्ण होने जा रही है। पूर्व जिला अध्यक्ष अशोक यादव ने इस बारे में कुछ भी बताने से इंकार किया। उन्होंने कहा कि जो भी निर्णय होगा समय पर सभी को बता दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed