{"_id":"57d990ba4f1c1b2d46d4923c","slug":"shivpal-unable-to-hide-fire-in-relationship","type":"story","status":"publish","title_hn":"चाहकर भी रिश्ताें की तपिश छिपा न पाए शिवपाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चाहकर भी रिश्ताें की तपिश छिपा न पाए शिवपाल
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
Updated Wed, 14 Sep 2016 11:32 PM IST
विज्ञापन
पीडब्लूडी गेस्ट हाउस में जनता को संबोधित करते शिवपाल सिंह यादव।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सपा में चल रहे सियासी घमासान का असर इटावा तक दिखा। सपा सुप्रीमो मुलायम के परिवार में चल रही राजनीतिक सरगर्मी की धुरी मंगलवार देर रात से बुधवार दोपहर तक सैफई के आसपास घूमती रही। प्रदेश के कद्दावर मंत्री शिवपाल सिंह यादव सैफई में मूक विरोध से हाईकमान को कुछ संदेश देते दिखे। चाचा-भतीजे के बीच रिश्तों में चल रही तपिश को शिवपाल चाहकर भी छिपा नहीं पाए। उन्होंने वार्ता के दौरान नेेताजी मुलायम सिंह यादव का नाम तो लिया लेकिन सीएम अखिलेश यादव का नाम नहीं लिया।
मंगलवार शाम शिवपाल सिंह यादव को प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने का संदेश मिला। लखनऊ में चल रही उठापटक शिवपाल सिंह भांप चुके थे। रात करीब आठ बजे वे इटावा में सिंचाई विभाग के सर्किट हाउस से सैफई स्थित आवास पहुंचे। रात 10 बजे मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के शिवपाल से कई महत्वपूर्ण विभाग छीने जाने की सूचना मिलते ही उनके कुछ समर्थक सैफई पहुंचे। रात 12 से एक बजे के बीच तमाम कार्यकर्ता शिवपाल के आवास के बाहर पहुंच गए। हालांकि इसमें कोई कद्दावर नेता नहीं था। कार्यकर्ताओं ने शिवपाल सिंह जिंदाबाद और शिवपाल तुम संघर्ष करो हम तुम्हारे साथ हैं, के नारे लगाए।
इस दौरान शिवपाल घर के बाहर नहीं आए। देर रात उनके बहनोई और ब्लॉक प्रमुख बसरेहर डा. अजंट सिंह यादव उनसे मिले। जसवंतनगर के सपा नेता महावीर सिंह यादव भी रात में उनके आवास पहुंचे। लेकिन उन्हें अंदर जाने का मौका नहीं मिला। देर रात 2.30 बजे शिवपाल के बेटे पीसीएफ चेयरमैन आदित्य यादव अपनी मां सरला यादव के साथ सैफई पहुंचे। इस दौरान उनके साथ सपा जिलाध्यक्ष अशोक यादव, महासचिव कृष्ण मुरारी गुप्ता, विधायक रघुराज सिंह शाक्य, कुमदेश चंद्र यादव, संजय शुक्ला, बबलू शुक्ला, प्रो ब्रजेश यादव, डा अरविंद यादव मौजूद रहे। सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। बुधवार दोपहर 12.10 बजे वह पुत्र अंकुर यादव के साथ सैफई से दिल्ली रवाना हो गए। अब सबकी निगाहें दिल्ली, लखनऊ में आने वाले कल पर टिकी हैं।
विज्ञापन
सुबह सात बजे ही पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस खचाखच भरा
बुधवार सुबह होते-होते शिवपाल सिंह यादव की नाराजगी की खबर फैल गई। आम जनता और सपा कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ सैफई में जुटनी शुरू हो गई। शिवपाल सिंह के आवास से संदेश दिया गया कि सभी लोग पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस पहुंचें। मंत्री जी सबसे वहीं मिलेंगे। सुबह सात बजे तक पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस खचाखच भर चुका था। करीब आठ बजे शिवपाल सिंह गेस्ट हाउस पहुंचे। उनके आते ही कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की। शिवपाल ने गाड़ी में ही माइक से कार्यकर्ताओं से कहा कि जोश में होश न खोएं। आधे घंटे बाद वह एसएस मेमोरियल स्कूल पहुंचे। वहां उन्होंने पत्रकारोें से वार्ता में कहा कि फिलहाल प्रदेश अध्यक्ष के नाते वे संगठन को मजबूत करेंगे। उन्होंने अपने सभी राजनीतिक फैसलों की गेंद नेताजी के पाले में डालकर विवादोें से बचने की कोशिश की।
यूं रही राजनीतिक हलचल
- मंगलवार रात 9 बजे शिवपाल सैफई अपने आवास पहुंचे
- 10 बजे सैफई में कार्यकर्ताओं का जुटना शुरू
- 12 बजे सपा नेता महावीर सिंह यादव पहुंचे
- 2.30 बजे पत्नी सरला यादव और बेटे आदित्य यादव सैफई पहुंचे
- बुधवार 8 बजे सुबह पीडब्ल्यूडी डाक बंगले में कार्यकर्ताओं से मिले
- 8.45 बजे एसएस मेमोरियल में पत्रकारों से बातचीत की
- 10 बजे फिर सैफई अपने आवास पहुंचे
- 11 से 12 बजे तक बड़े भाई राजपाल सिंह यादव और बहनोई अजंट सिंह यादव से वार्ता की
- दोपहर 12.10 बजे विमान से पुत्र आदित्य यादव के साथ दिल्ली रवाना।