{"_id":"5f2961768ebc3e74a76e29a1","slug":"shared-with-dios-across-the-state-etawha-news-knp574944541","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑनलाइन पढ़ाई में इटावा जिले को मिली खासी उपलब्धि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑनलाइन पढ़ाई में इटावा जिले को मिली खासी उपलब्धि
विज्ञापन
कोरोना महामारी के दौर में चल रही ऑनलाइन पढ़ाई में इटावा जिले की गिनती प्रदेश में अग्रणी जिले के रूप में हो रही है।
ऑनलाइन पढ़ाई की योजना में इटावा मास्टर बनकर उभरा है। मंगलवार को डीआईओएस ने प्रदेश भर के डीआईओएस के साथ बैठक कर ऑनलाइन पढ़ाई के अनुभव साझा किए।
माध्यमिक शिक्षा विभाग ने ऑनलाइन पढ़ाई गूगल मीट के माध्यम से कराए जाने का निर्णय लिया है। इस प्रक्रिया में इटावा जिला सबसे आगे है। डीआईओएस राजू राणा सभी प्रधानाचार्यों से वार्ता करने के बाद सभी शिक्षकों को भी प्रशिक्षित कर चुके हैं।
अब डीआईओएस राजू राणा ने पढ़ाई की इस विधा का प्रशिक्षण पूरे प्रदेश के डीआईओएस को दे रहे हैं। मंगलवार को सुबह राणा ने गूगल मीट के माध्यम से ही प्रदेश के सभी जिलों के डीआइईओएस के साथ साझा किए।
खास बात यह रही कि संयुक्त शिक्षा निदेशक भी इस कार्यक्रम में शामिल रहे। इस दौरान गूगल मीट से पढ़ाई को लेकर जो शंकायें थीं उनका भी समाधान किया गया।
शासन के निर्देश पर विद्यालय अभी 31 अगस्त तक बंद रहेंगे। इसलिए ऑनलाइन पढ़ाई ही महत्वपूर्ण है। इसमें जो कठिनाइयां शिक्षकों व छात्रों को आती है गूगल मीट पर वे कठिनाइयां नहीं होगी। जिससे छात्रों का पठन पाठन आसान होगा।