फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Shabad-kirtan on the festival of lights

प्रकाशोत्सव पर शबद-कीर्तन

Fri, 19 Nov 2021 11:21 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 19 Nov 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
Shabad-kirtan on the festival of lights
इटावा। गुरुनानक देव का प्रकाशोत्सव जिले में श्रद्धा, उल्लास और धूमधाम से मनाया गया। पिछले दस दिनों से पर्व की तैयारियां चल रही थी। एक सप्ताह से नगर में प्रभात फेरी, शबद कीर्तन का गायन शुरू हो गया।
विज्ञापन

साथ ही गुरुद्वारा में अखंड पाठ की श्रंखला शुरू हो गई थी। शुक्रवार को शबद कीर्तन और कवि दरबार के साथ आकर्षक आतिशबाजी की गई। गुरुद्वारा गुरमति प्रचार सभा के अध्यक्ष सरदार तरन पाल सिंह कालरा ने कहा कि गुरुनानक साहिब ने मनुष्य के लिए समानता का रास्ता बनाया।
विज्ञापन

उन्होंने समझाया कि हम सब एक पिता की संतान हैं, इसलिए सब बराबर हैं। मनुष्य को हिंदू-मुसलमान में बांटना बड़ा अधर्म है। उन्होंने समाज और धर्म की सभी बुराइयों के प्रति सचेत भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुरुनानक देव ने मानव सेवा को सर्वश्रेष्ठ कहा। गुरुद्वारा के मुख्य ग्रंथी गुरदीप सिंह ने कीर्तन और प्रवचन से संगतों को निहाल किया। गुरदीप सिंह ने कहा कि हमें अपने गुरुओं के बताए मार्ग और आदर्शों पर चलना चाहिए।
गुरुद्वारा कमेटी की ओर से भाजपा विधायक सरिता भदौरिया को सेवा सम्मान और शाल उढ़ाकर सम्मानित किया गया। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष हरिकिशोर तिवारी, अतुल आक्रोश, राकेश यादव ने मत्था टेका। दोपहर बाद लंगर का आयोजन किया गया।
रात में दीवान में फूलों की वर्षा कर आरती की गई। इस मौके पर कमेटी के अध्यक्ष तरनपाल सिंह कालड़ा, मनदीप सिंह कालड़ा, दलजीत सिंह पनेसर, चरनजीत सिंह काका, राजा साहनी, जसवीर सिंह पप्पी, त्रिलोचन सिंह मोगा, दीपू अरोड़ा ने गुरुपर्व को बधाई दी।
झूलेलाल मंदिर में भी मनाई गई जयंती
इटावा। सिंधी कालोनी स्थित झूलेलाल मंदिर में गुरुनानक जयंती धूमधाम से मनाई गई। सुबह से ही मंदिर में श्रद्धालुओं का आना शुरू हो गया। भक्तों ने गुरुनानक जी का शबद कीर्तन किया।

दोपहर अरदास के बाद भंडारे का आयोजन किया गया। सिंधी समाज की तरफ से फत्तूराम भोजवानी, राजेश भोजवानी, हरि बुलानी, गुरुमुख लेखवानी, जेमू भाई, सार्थक बुलानी, शिवम बुलानी, मोहित, मनोज तोलानी, पप्पन सिंधी, गोपाल कुकरेजा, कमला, मिसरन, लता, लक्ष्मी आदि ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed