फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Vaishnavi triumphs at CBSE Cluster Athletics; qualifies for Nationals.

Etawah News: सीबीएसई क्लस्टर एथलेटिक्स में वैष्णवी ने मारी बाजी, नेशनल के लिए क्वालीफाई

Mon, 21 Sep 2026 11:23 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 21 Sep 2026 11:23 PM IST
विज्ञापन
Vaishnavi triumphs at CBSE Cluster Athletics; qualifies for Nationals.
जसवंतनगर। सैफई के मेजर ध्यानचंद स्पोर्ट्स स्टेडियम में 17 से 20 सितंबर तक आयोजित सीबीएसई क्लस्टर-4 एथलेटिक्स प्रतियोगिता में एसपीएस ग्लोबल स्कूल की छात्रा वैष्णवी यादव ने शानदार प्रदर्शन किया। अंडर-19 लॉन्ग जंप स्पर्धा में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए वैष्णवी ने राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई कर लिया।
विज्ञापन


प्रतियोगिता का आयोजन पैराडाइज पब्लिक स्कूल, मैनपुरी की ओर से कराया गया। वैष्णवी ने यह उपलब्धि अपने कोच लालू यादव के मार्गदर्शन में हासिल की। अब वह पटियाला, पंजाब में होने वाली राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगी। वैष्णवी के राष्ट्रीय स्तर के लिए चयन पर एसपीएस ग्लोबल स्कूल के डायरेक्टर सोनू यादव ने छात्रा और कोच लालू यादव को बधाई दी। उन्होंने कहा कि वैष्णवी ने विद्यालय के साथ क्षेत्र का नाम भी रोशन किया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भी वैष्णवी बेहतर प्रदर्शन कर पदक हासिल करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed