फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Seven suspected dengue patients found, three admitted

Etawah News: डेंगू के सात संदिग्ध मरीज मिले, तीन भर्ती

Sat, 26 Aug 2023 01:17 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Sat, 26 Aug 2023 01:17 AM IST
विज्ञापन
Seven suspected dengue patients found, three admitted
फोटो 11: पैथोलॉजी लैब के बाहर लगी खून की जांच कराने वालों की लगी भीड़। संवाद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

इटावा। जनपद में डेंगू धीरे-धीरे पांव पसारता जा रहा है। जिला अस्पताल में दो दिन में हुई 51 जांच में तीन मरीजों समेत डेंगू के सात संदिग्ध मरीज निकले। कन्फर्म जांच के लिए सैंपल एलाइजा जांच के लिए सैफई चिकित्सा विश्वविद्यालय भेजे गए हैं। दो महिला समेत तीन संदिग्ध मरीज भर्ती कराए गए। जबकि पूर्व में मिले तीन एलाइजा जांच में मिले सात मरीजों को मिलाकर अब तक कुल संख्या 14 हो गई है। इनमें 11 संदिग्ध व तीन डेंगू के मरीज शामिल हैं।

जिला अस्पताल में इन दिनों बुखार से ग्रसित मरीजों की संख्या भी बढ़ती जा रही है। कुछ ऐसे भी मरीज आ रहे हैं, जिन्हें डेंगू तो नहीं हैं लेकिन प्लेटलेट्स घट रही है। कई दिनों से बुखार से ग्रसित मरीजों की चिकित्सक खून की जांच करवा रहे हैं। डाॅ.शांतनु निगम ने बताया कि जिन मरीजों को कई दिन से बुखार आ रहा है, उनकी प्लेटलेट्स भी कम हो रही है।
विज्ञापन

इस वजह से पैथोलॉजी में खून की जांच कराने वाले मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। जबकि डेंगू और मलेरिया की जांच किट से हो रही है। शुक्रवार को 30 मरीजों की डेंगू की जांच हुईं, इनमें नगला प्रेम की रुचि, उझियानी के गोपाल तिवारी, बनकटी के अमित व नगला मान मैनपुरी के अभिषेक की जांच में डेंगू निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुरुवार को 21 मरीजों की जांच में कटेखेड़ा की रेशमा, विजयपुरा के अंश व पीर का नगला की मंजू को डेंगू निकला। यह सातों डेंगू के संदिग्ध मरीज हैं। डेंगू की कन्फर्म जांच के लिए इनके सैंपल सैफई चिकित्सा विश्वविद्यालय भेजे गए हैं। जांच रिपोर्ट आने पर ही डेंगू की पुष्टि होगी।

वर्जन
पैथोलॉजी लैब में किट से डेंगू की जांच हो रही है। दो दिन में डेंगू की 51 जांच हुई, जिसमें डेंगू के सात संदिग्ध मरीज मिले हैं। इन सभी के सैंपल एलाइजा जांच के लिए चिकित्सा विश्वविद्यालय सैफई भेजे गए हैं।-डाॅ. नीतू द्विवेदी,पैथालाजी प्रभारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed