फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Sengur river in spate, farmers growing concern

सेंगुर नदी उफान पर, किसानों की बढ़ी चिंता

Thu, 21 Jul 2016 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
अमर उजाला ब्यूरो इटावा Updated Thu, 21 Jul 2016 11:48 PM IST
विज्ञापन
Sengur river in spate, farmers growing concern
निबाड़ीकला क्षेत्र में सेंगुर नदी में उफनाता पानी। - फोटो : अमर उजाला

निबाड़ीकला ।  पश्चिमी यूपी में झमाझम बारिश और बांध से पानी छोडे़ जाने  के बाद महीनों से सूखी पड़ी सेंगुर नदी उफान पर है ।  नदी में दिन-ब-दिन पानी बढ़ता जा रहा है । पानी का बहाव भी काफी तेज हो गया है । जिससे नदी किनारे रहने वाले किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें  खिंचने  लगी  हैं ।

विज्ञापन


   गर्मी की शुरूआत होते ही सेंगुर नदी का पानी सूखे लगा था। मई-जून आते-आते नदी पूरी तरह सूख गई थी । राजस्थान के बांध से पानी छोड़े जाने के बाद सेंगुर नदी में पानी आया था। वहीं, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हुई भारी  बारिश  से  नदी का  जलस्तर एकाएक बढ़ गया।
विज्ञापन


एक सप्ताह के अंदर जलस्तर दोगुने से अधिक हो गया है । ऐसे में नदी के किनारे रहने वाले लोगों की धड़कने बढ़ने लगी हैं। क्योंकि अभी बारिश शुरू हुई है।  नदी का बहाव और तेज हुआ तो किनारे के गांवों में बाढ़ आ सकती है । वहीं बाजरा, उड़द आदि फसलों  को भी नुकसान पहुंच रहा है।  जिससे किसान काफी चिंतित हैं ।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed