फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Scorching Winds Lash Out on the First Day of Nautapa

Etawah News: नौतपा के पहले दिन गर्म हवाओं ने झुलसाया

Tue, 26 May 2026 12:11 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 26 May 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
Scorching Winds Lash Out on the First Day of Nautapa
फोटो 30:::गर्मी के कारण बकेवर क्षेत्र की सड़कों पर पसरा सन्नाटा। संवाद
विज्ञापन


भीषण गर्मी के बीच अघोषित बिजली कटौती ने किया बेहाल

संवाद न्यूज एजेंसी
इटावा/ बकेवर। नौतपा के पहले दिन ही सूर्य देव ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। सोमवार को शहर में भीषण गर्मी और उमस ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया। सुबह से ही सूरज की तपिश और दोपहर को चली गर्म हवाओं (लू) ने आम जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया। हालात यह रहे कि दोपहर के समय सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा और लोग घरों में दुबकने को मजबूर दिखे।

मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार को जिले का अधिकतम तापमान 43.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि, उमस के कारण गर्मी का एहसास इससे कहीं अधिक रहा। दिन का न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस बना रहा। वहीं बकेवर क्षेत्र में दोपहर के समय बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा और इक्का-दुक्का लोग ही जरूरी काम से बाहर निकले।
विज्ञापन

दुपहिया वाहन सवारों को लू के थपेड़ों का सामना करना पड़ा। भीषण गर्मी के बीच अघोषित बिजली कटौती ने लोगों का धैर्य तोड़ दिया। बकेवर और लखना में बार-बार बिजली गुल होने से लोग पसीने से तरबतर रहे। शाम चार बजे के बाद ही बाजार में कुछ चहल-पहल देखने को मिली। वरिष्ठ मौसम विशेषज्ञ डॉ. एसएन सुनील पांडे ने बताया कि नौतपा के शुरुआती दिनों तक अभी राहत मिलने के आसार नहीं हैं। हालांकि नौतपा के अंतिम दिनों में जनपद में बारिश के आसार भी नजर आ रहे हैं। इससे तापमान में गिरावट देखी जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed