फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Sattu and Aam ka Panna will protect against the harmful effects of Nautapa.

Etawah News: सत्तू और आम का पना नौतपा के घातक असर से बचाएगा

Thu, 28 May 2026 11:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 28 May 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
Sattu and Aam ka Panna will protect against the harmful effects of Nautapa.
02::जानकारी देते आयुष चिकित्सक डॉ. कमल कुमार कुशवाहा। स्रोत-स्वयं
विज्ञापन


- आयुष विभाग के चिकित्सक डॉ. कमल कुमार कुशवाहा ने दिए सुझाव
- आम का पना भी शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स का संतुलन बनाए रखता है
संवाद न्यूज एजेंसी

इटावा। इन दिनों भीषण गर्मी और नौतपा का प्रकोप जारी है। आसमान से बरसती आग और लू के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। जिला अस्पताल और निजी क्लीनिकों में डिहाईड्रेशन, उल्टी-दस्त, चक्कर आने और कमजोरी के मरीजों की तादाद तेजी से बढ़ रही है।
तपती गर्मी के इस दौर में आयुष विभाग के चिकित्सक डॉ. कमल कुमार कुशवाहा ने क्षेत्रवासियों को आयुर्वेद के पारंपरिक तौर-तरीके अपनाने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि नौतपा के घातक असर से बचने के लिए हमारे घरों में मौजूद पारंपरिक पेय किसी संजीवनी से कम नहीं हैं। उन्होंने लू और पेट की बीमारियों से बचने के लिए चार देशी उपाय बताए है।
विज्ञापन

बताया कि दाल और सब्जियों में कच्ची अमिया (कच्चा आम) डालकर खाएं। यह शरीर को अंदरूनी ठंडक देती है और लू के थपेड़ों से बचाती है। सत्तू में काला नमक, भुना जीरा और पुदीना मिलाकर पीएं। यह पसीने से होने वाली कमजोरी को तुरंत दूर करता है और शरीर को ऊर्जा देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

धूप में निकलने से पहले आम का पना जरूर लें। यह शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स का संतुलन बनाए रखता है। पेट की गर्मी, कब्ज और सीने की जलन को शांत करने के लिए बेल का शरबत इस मौसम का सबसे अच्छा फल है।

उन्होंने अपील की है कि इस मौसम में तली-भुनी चीजों और बाजारू कोल्ड ड्रिंक्स से पूरी तरह दूरी बना लें। इसकी जगह घर की बनी छाछ, नींबू पानी और मौसमी फलों का सेवन करें। कहा कि आयुर्वेद सिर्फ इलाज नहीं बल्कि सही जीवनशैली है, जिसे अपनाकर हम नौतपा की इस जंग को आसानी से जीत सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed