फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   sapa worker says lie said bhupendra

झूठ बोलती है सपा, पूरा प्रदेश है भाजपा का गढ़: भूपेंद्र सिंह चौधरी

Wed, 23 Nov 2022 11:55 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 23 Nov 2022 11:55 PM IST
विज्ञापन
sapa worker says lie said bhupendra
जसवंतनगर (इटावा)। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने कहा कि सपाई झूठे हैं। मैनपुरी लोकसभा क्षेत्र को सपा का गढ़ बताते हैं, जबकि पूरा प्रदेश भाजपा का गढ़ है। मलाजनी गांव में बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में उन्होंने कहा कि भाजपा गंभीरता से उपचुनाव लड़ रही है। कार्यकर्ता हर हाल में जीत दिलाकर सपा के ताबूत में आखिरी कील ठोकेंगे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यह क्षेत्र गुंडागर्दी से प्रभावित रहा है। योगी सरकार ने गुंडों, माफिया को जेल पहुंचा दिया है। भयमुक्त होकर अपने बूथों पर काम करें। कार्यकर्ताओं से कहा कि वह घर-घर जाएं और सरकार के कामों की जानकारी जनता को दें। सपा शासनकाल में जो लूटमार हुई थी, उसे याद दिलाएं। सदर विधायक सरिता भदौरिया ने कहा कि लंबे समय से यातनाएं सहने वाले कार्यकर्ता मतदान के दिन जवाब देंगे।
विज्ञापन

सैफई परिवार को प्रधानी का चुनाव भी लड़ने लायक नहीं छोड़ेंगे। सपा सुप्रीमो को अब चाचा याद आने लगे हैं, जबकि कुछ समय पहले कह रहे थे कि वह किसी भी पार्टी में चले जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में विधायक मनीषा अनुरागी, सुरेंद्र मैथानी, चंद्रिका उपाध्याय, शिव महेश दुबे, अजय प्रताप धाकरे, अरविंद दीक्षित, रमाकांत शर्मा, विवेक शाक्य, अमित मिश्रा, सुप्रिया मिश्रा, पुष्पेंद्र अग्निहोत्री, रामकृष्णा मिश्रा, कुशलपाल शर्मा, सुग्रीव धाकरे आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन जिलाध्यक्ष संजीव राजपूत और शिवकांत चौधरी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed