फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   samajwadi party did nothing for farmer

सपा ने किसानों को छला : नागेंद्र

Fri, 13 Jan 2017 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
अमर उजाला ब्यूरो इटावा Updated Fri, 13 Jan 2017 11:29 PM IST
विज्ञापन
samajwadi party did nothing for farmer
मिट्टी लेकर शपथ लेते किसान व भाजपा कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला
भाजपा का माटी तिलक प्रतिज्ञा कार्यक्रम शुक्रवार को रामलीला मैदान में हुआ। इसमें पार्टी नेताओं, किसानाें और कार्यकर्ताओं ने जनपद के कोने-कोने से मंगाई माटी से तिलक कर प्रतिज्ञा ली कि वह किसानों और देश की जनता के लिए कार्य कर गरीब और अमीर के बीच की दूरी पाटने का काम करेंगे। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री मोदी के नाम संदेश भी लिखा।
विज्ञापन

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा कानपुर क्षेत्र मंत्री नागेंद्र गुप्ता ने कार्यकर्ताओं और किसानों से कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार ने हमेशा किसानों के साथ छल किया है। जबकि भाजपा सरकार जिस भी प्रदेश में चल रही है वहां का किसान खुशहाल है। भाजपा जिलाध्यक्ष शिव महेश दुबे ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार किसानों के हित की योजनाएं बना रहे हैं। फसल बीमा योजना से किसानों की फसलें सुरक्षित हो गई हैं। इस मौके पर किसानों ने भी अपनी बात रखी। कार्यक्रम को पूर्व विधायक अशोक दुबे, जयवीर सिंह भदौरिया, गोपाल मोहन शर्मा, राजेंद्र गुप्ता, रमेश राजपूत, राजबहादुर यादव, अन्नू गुप्ता, शिवाकांत चौधरी, कृपानारायण तिवारी, वीरेंद्र बघेल, अरुण त्रिपाठी, वासू चौधरी, प्रवीण पचौरी, गौरव गुर्जर, ब्रजवीर यादव, हरिओम दुबे, विक्रम अग्रवाल, मुकेश यादव, गिरधर दीक्षित, सुशांत दीक्षित, राहुल राज, जितेंद्र गौर आदि ने भी संबोधित किया। अध्यक्षता किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष पीएन त्रिपाठी व संचालन विकास भदौरिया ने किया। माटी तिलक प्रतिज्ञा कार्यक्रम में भाजपा नेताओं, किसानों व कार्यकर्ताओं ने जिले में बनाए गए 14 मंडलों से लाई गई मिट्टी से एक-दूसरे को तिलक किया। सभी लोगाें ने एक साथ प्रदेश में भाजपा की सरकार बनवाने का संकल्प लिया। कहा कि जनता की एक-एक समस्या को दूर करेंगे।
विज्ञापन


किसानों और कार्यकर्ताओं ने मोदी को लिखा पत्र
इटावा। कार्यक्रम में जुटे किसानों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री को सुझाव व उम्मीदों से भरी चिट्ठी भी लिखी। इसके लिए उन्हें रिक्त कार्ड वितरित किए गए थे। जिसमें अपने नाम, फोन नंबर, वोटर कार्ड नंबर भरे जाने के बाद बताना था कि उनके क्षेत्र में क्या समस्याएं हैं। मोदी के नाम पत्र लिखकर कार्यक्रम में रखे गए बाक्स में डाला। भाजपा जिलाध्यक्ष शिव महेश दुबे ने बताया कि यह कार्ड पार्टी द्वारा पीएमओ आफिस तक पहुंचाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सपा-बसपा की नाकामियों के बांटे पंफलेट
इटावा। भाजपा किसान मोर्चा का माटी तिलक प्रतिज्ञा कार्यक्रम पूरी तरह से चुनावी रंग में रंगा दिखा। कार्यक्रम में जुटे किसानों और कार्यकर्ताओं को दो अलग-अलग पंफलेट बांटे गए। इसमें से एक ग्लेज्ड पेपर का था जिसमें मोदी सरकार के ढाई साल के कार्यकाल में किए गए कार्यों को सामने रखा गया था। वहीं एक पीले रंग के साधारण कागज के पंफलेट पर सपा-बसपा की नाकामियों को दर्शाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed