फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Saifai will examine viral diseases

सैफई में होगी वायरल जनित बीमारियों की जांच

Thu, 18 Aug 2016 11:40 PM IST
अमर उजाला इटावा
अमर उजाला इटावा Updated Thu, 18 Aug 2016 11:40 PM IST
विज्ञापन
Saifai will examine viral diseases
सैफई में वायरल रिसर्च एंड डायग्नोस्टिक लैबोरेटरी का उद्घाटन करते कुलपति डा. ब्रिगेडियर टी प्रभाकर - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय के माइक्रो बायोलॅाजी विभाग में नवनिर्मित वायरल रिसर्च एंड डायग्नोस्टिक लैबोरेटरी ने काम करना शुरू कर दिया है।  विश्वविद्यालय के कुलपति डा. (ब्रिगे.) टी. प्रभाकर ने गुरुवार को लैबोरेटरी का लोकार्पण किया। उन्होंने बताया कि लैब की स्थापना भारतीय आयुर्विज्ञान एवं अनुसंधान परिषद नई दिल्ली के सहयोग से की गई है। केजीएमयू लखनऊ के बाद प्रदेश में इस प्रकार की यह दूसरी लैब है। इस लैब में वायरल जनित बीमारियों की जांच संभव होगी ।
विज्ञापन


वायरल रिसर्च एंड डायग्नोस्टिक लैबोरेटरी के नोडल आफीसर एवं प्रिंसिपल इन्वेस्टिगेटर डा. राजेश कुमार वर्मा ने बताया कि इस लैबोरेटरी में वायरल जनित डेंगू, चिकनगुनियां ,स्वाइन फ्लू की अत्याधुनिक जांचें हो सकेंगी। यह लैब नए चिकित्सा शोधार्थियों के लिए बहुत उपयोगी है। उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय में काफी समय से वायरल रिसर्च एंड डायग्नोस्टिक लैबोरेटरी की आवश्यकता महसूस की जा रही थी।
विज्ञापन


इस अवसर पर माइक्रो बायोलॉजी विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. एमई सिद्दीकी, वायरल रिसर्च एंड डायग्नोस्टिक लैबोरेटरी के नोडल आफिसर एवं प्रिंसिपल इन्वेस्टिगेटर डा. राजेश कुमार वर्मा, संकाय अध्यक्ष प्रो. केएम शुक्ला, संकाय अध्यक्ष (छात्र प्रकोष्ठ) प्रो. पीएस सिंह, चिकित्सा अधीक्षक डा. (ब्रिगे.) एसके गुप्ता माइक्रो बायोलॅाजी विभाग से डा. अमित सिंह, डा.  डीपी सिंह, डा. सुनीता कुमारी तथा प्रशासनिक अधिकारी उमाशंकर आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed