फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Saifai and Lucknow teams reach the Sub-Junior Hockey final

Etawah News: सब जूनियर हॉकी के फाइनल में पहुंची सैफई और लखनऊ की टीमें

Sat, 17 Oct 2026 12:01 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Sat, 17 Oct 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
Saifai and Lucknow teams reach the Sub-Junior Hockey final
फोटो 30:: जिला स्पोर्टस स्टेडियम में हॉकी खेलते खिलाड़ी। स्रोत-विभाग
इटावा। मेजबान मेजर ध्यानचंद स्पोर्ट्स कॉलेज सैफई की टीम ने प्रदेश स्तरीय सब जूनियर बालक हॉकी प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में बस्ती मंडल को 8-0 से करारी शिकस्त देकर फाइनल में जगह बना ली। वहीं, दूसरे सेमीफाइनल में गुरु गोबिंद सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज लखनऊ ने रामपुर छात्रावास को 3-2 से हराकर खिताबी मुकाबले का टिकट कटाया। अब शनिवार को सैफई और लखनऊ की टीमों के बीच खिताब के लिए भिड़ंत होगी।
विज्ञापन


खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश और उत्तर प्रदेश हॉकी के समन्वय से जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित प्रतियोगिता के पांचवें दिन शुक्रवार को दोनों सेमीफाइनल मुकाबले खेले गए। मेजबान टीम ने जहां एकतरफा जीत दर्ज कर अपनी ताकत दिखाई, वहीं लखनऊ और रामपुर छात्रावास के बीच मुकाबले में कड़ा संघर्ष देखने को मिला।
विज्ञापन


पहले सेमीफाइनल में मेजर ध्यानचंद स्पोर्ट्स कॉलेज सैफई के खिलाड़ियों ने शुरुआत से ही आक्रामक रुख अपनाया। तेज हमलों, बेहतर तालमेल और शानदार खेल कौशल के दम पर मेजबान टीम ने बस्ती मंडल को संभलने का मौका नहीं दिया। सैफई ने 8-0 के बड़े अंतर से मुकाबला अपने नाम कर फाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


टीम की ओर से रोमित पाल, कृष्ण मौर्य, प्रदीप यादव और यश पंचाल समेत अन्य खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। दूसरे सेमीफाइनल में गुरु गोबिंद सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज लखनऊ और रामपुर छात्रावास की टीमें आमने-सामने थीं। दोनों टीमों ने एक-दूसरे पर दबाव बनाने के लिए लगातार आक्रमण किए। मुकाबले में कड़ी टक्कर के बीच लखनऊ की टीम ने 3-2 से जीत दर्ज की और फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली।


जिला क्रीड़ा अधिकारी सर्वेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि प्रतियोगिता का आयोजन 12 से 17 अक्तूबर तक किया जा रहा है। शनिवार को समापन दिवस पर सुबह आठ बजे तीसरे स्थान के लिए बस्ती मंडल और रामपुर छात्रावास के बीच मुकाबला होगा। इसके बाद दोपहर एक बजे मेजबान स्पोर्ट्स कॉलेज सैफई और स्पोर्ट्स कॉलेज लखनऊ की टीमें खिताब के लिए मैदान पर उतरेंगी। आयोजन में डॉ. मो. जियाउर्रहमान, देवेंद्र पाल, बृजेंद्र सिंह, सुशीला, रणधीर सिंह, मोहम्मद साकिब खान, राखी राठौर, दीक्षा अवस्थी और सबा बानो रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed