फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Saif-narendra Mr. fresher and kavita-princi miss fresher

सैफ-नरेंद्र मिस्टर फ्रेशर व कविता-प्रिंसी मिस फ्रेशर

Sat, 16 May 2015 10:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा Updated Sat, 16 May 2015 10:44 PM IST
विज्ञापन
Saif-narendra Mr. fresher and kavita-princi miss fresher

उत्तर प्रदेश ग्रामीण आयुर्विज्ञान एवं अनुसंधान संस्थान की ओर से संचालित पैरा मेडिकल महाविद्यालय में शुक्रवार की रात फ्रेशर पार्टी दी गई। कार्यक्रम का उद्घाटन संस्थान के निदेशक डा. ब्रिगेडियर टी प्रभाकर ने किया। पार्टी में छात्र-छात्राओं ने फिल्मी गीतों पर नृत्य पेशकर दर्शकों का दिल जीत लिया। सैफ  और नरेंद्र संयुक्त रूप से मिस्टर फ्रेशर चुने गए जबकि कविता एवं प्रिंसी मिस फ्रेशर चुनी गईं।

विज्ञापन


सरस्वती वंदना के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम शुरू हुए। इसके बाद शिवानी यादव, सीना, कामिनी यादव, निधि, चांदनी यादव, स्वाती यादव, रसना, अपेक्षा, आशू, काजल, अंजली दुर्गा, शैलेंद्री, राजनंदनी, प्रवीन सक्सेना, नरेंद्र, अनुज, रामनरेश, अंजली आदि ने एकल नृत्य के साथ ग्रुप डांस किया।
विज्ञापन


संस्थान के निदेशक डा. ब्रिगेडियर टी प्रभाकर ने कहा कि चिकित्सा क्षेत्र में कार्यरत व्यक्ति को समय-समय पर अनेक चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। इन चुनौतियों से ही कोई व्यक्ति अपने पेशे की बारीकियों को सीखता है। उन्होंने छात्र-छात्राओं से कहा कि यदि वह ईमानदारी एवं कर्तव्यनिष्ठा से कार्य करेंगे तो उन्हें व्यावसायिक संतुष्टि के साथ ही नई चीजें सीखने में भी मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


संस्थान के अपर निदेशक प्रशासन राधाकृष्ण सिंह ने कहा कि एक अच्छे तकनीकी स्टाफ  को लगातार अध्ययन तथा सीखने की आवश्यकता होती है। संकाय अध्यक्ष प्रो केएम शुक्ला ने कहा कि चिकित्सकीय पेशा पूरी तरह टीम वर्क पर आधारित है।


चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े प्रत्येक व्यक्ति को अपने अंदर टीम भावना का विकास करना चाहिए। इस अवसर पर प्राचार्य प्रो. अरुण नागरथ, संकाय अध्यक्ष प्रो. केएम शुक्ला, डॉ. जितेंद्र मथुरिया आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed