फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   sahalag se bazar guljaar

सहालग का दौर, गुलजार हुए बाजार, भीड़ से खिले दुकानदारों के चेहरे

Sat, 05 Dec 2020 11:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 05 Dec 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
sahalag se bazar guljaar
फोटो संख्या 12 कपड़े के शोरूम पर उमड़ी महिलाओं की भीड़ - फोटो : ETAWHA
इटावा। कोरोना संक्रमण का खतरा भले अभी बरकरार हो लेकिन लॉकडाउन में ज्यादातर टलने वाली शादियों की बहार है। भले ही शुभ विवाह मुहूर्त कम दिनों है लेकिन ज्यादातर शादियां इन्हीं दिनों में हो रही हैं। लेकिन बाजार में दुकानों पर उमड़ती भीड़ से दुकानदारों के चेहरे खिले दिखाई पड़ रहे हैं। इसका असर बाजार में दोना पत्तल, जनरल स्टोर से लेकर सराफा और महिलाओं के साड़ी, लहंगा के शोरूम पर खरीदारों की भीड़ नजर आ रही है। मांगलिक कार्य में सप्ताह भर का समय शेष है लेकिन बाजारों में उमड़ने वाली भीड़ से बाजार पूरी तरह गुलजार है। बात मैरिज होम की करें तो उनका कारोबार भी चल पड़ा है।
विज्ञापन

उम्मीद से ज्यादा हो रहा फायदा
राजागंज में महिलाओं के कपड़ों के विक्रेता प्रबल कुमार ने बताया इस बार उनका कारोबार उम्मीद से काफी बेहतर चल रहा है। इस बार की सहालग में लॉकडाउन का फायदा मिल रहा है। उनके पास हर रेंज की साड़ियां और लहंगा है। इसके अलावा सर्दियों का मौसम होने की वजह से स्वेटर और कार्डिगन भी उपलब्ध हैं।
विज्ञापन

सराफा कारोबार भी बेहतर चल रहा
होमगंज स्थित सराफा कारोबारी सर्वेश कुमार ने भी कारोबार को काफी बेहतर बताया। ज्यादातर लोग नया सोना खरीदना ही पंसद कर रहे हैं। कोरोना की वजह से इस साल कारोबार पर काफी असर पड़ा, लेकिन नवरात्र से सब कुछ अच्छा हो रहा है। दिवाली के बाद सहालग शुरू होने से ग्राहक अच्छी संख्या में उनकेे पास आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कम दिनों की सहालग पर काफी दवाब
शास्त्री चौराहा स्थित मैरिज होम संचालक ओम नारायण शुक्ला ने बताया इस बार शादियां 25 नवंबर से शुरू हो गई हैं। उनके पास 11 दिसंबर तक बुकिंग है। कम समय के लिए निकली शादियों की वजह से काफी दवाब की स्थिति बनी रही। कारोबार ठीक ही रहा। बताया इसके बाद अप्रैल में शादियां होंगी। अप्रैल और मई की बुकिंग शुरू हो गईं है।
पिछले साल की अपेक्षा 15 फीसदी बढ़ी महंगाई
शादी लाल धर्मशाला स्थित जनरल स्टोर संचालक विपिन गुप्ता ने बताया कि इस बार पिछले साल की अपेक्षा 15 प्रतिशत महंगाई बढ़ी है। रिफाइंड का 15 किलो 1900 रुपये, अलग-अलग ब्रांड का सरसों तेल 120 से लेकर 135 रुपये प्रति लीटर तक है। डालडा भी 15 किलो 1750 से लेकर 1850 रुपये है। शादी की वजह से बिक्री में इजाफा हुआ है।

बाजार में अच्छी भीड़ नजर आ रही
सदर तहसील के सामने पत्तल और दोना के विक्रेता राम प्रसाद सविता ने बताया कि पत्तल और दोना की बिक्री भी अच्छी हो रही है। लोग पूरी खरीदारी करने के बाद पत्तल और दोना खरीदने आ रहे हैं। पत्तल 400 रुपये बोरी और 20 गड्डी दोना के दाम 400 रुपये है। सहालग से बाजार में भीड़ भी अच्छी नजर आ रही है।

फोटो संख्या 13 सराफा के शोरूम पर खरीदारों की भीड़

फोटो संख्या 13 सराफा के शोरूम पर खरीदारों की भीड़- फोटो : ETAWHA

फोटो संख्या 15 दोना और पत्तल की दुकान

फोटो संख्या 15 दोना और पत्तल की दुकान- फोटो : ETAWHA

फोटो संख्या 16 शास्त्री चौराहा स्थित मैरिज होम

फोटो संख्या 16 शास्त्री चौराहा स्थित मैरिज होम- फोटो : ETAWHA

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed