फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Paralyzed lion Kesari died in Etawah Safari, was ill since April, body sent for postmortem

Etawah: इटावा सफारी में लकवाग्रस्त शेर केसरी की मौत, अप्रैल से चल रहा था बीमार, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

Sun, 03 Dec 2023 12:20 AM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Updated Sun, 03 Dec 2023 12:20 AM IST
सार

Etawah News: इटावा सफारी पार्क के प्रभारी निदेशक डीएफओ अतुल कांत शुक्ला ने बताया बब्बर शेर केसरी का शव पोस्टमार्टम के लिए आईवीआरआई बरेली भेजा गया है।

विज्ञापन
Paralyzed lion Kesari died in Etawah Safari, was ill since April, body sent for postmortem
सफारी पार्क में भ्रमण करता केसरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इटावा जिले में आठ माह से लकवाग्रस्त चल रहे सफारी पार्क के बब्बर शेर केसरी ने शनिवार देर शाम दम तोड़ दिया। सफारी में अभी तक शावकों और शेर को मिलाकर कुल 22 मौतें शेर प्रजाति की हो चुकी हैं। अब सफारी में 17 शेर बचे हैं।

विज्ञापन

सफारी पार्क में बब्बर शेर प्रजनन केंद्र में गॉड फादर कहे जाने वाले शेर मनन और शेरनी जेनिफर की मुलाकात के बाद 15 अप्रैल 2022 को शेर केसरी का जन्म हुआ था। 25 अप्रैल 2023 से केसरी का स्वास्थ्य खराब चल रहा था। पूंछ में घाव से रक्तस्राव रोकने के लिए पूंछ की सर्जरी करनी पड़ी थी।
विज्ञापन

इसके बाद से उसके पीछे का हिस्सा लकवाग्रस्त जैसा ड्रैगिंग बीमारी से ग्रस्त हो गया था। इसके बाद से सफारी के चिकित्सक लगातार उसका उपचार कर रहे थे। साथ ही मथुरा वेटनरी, आईवीआरआई बरेली समेत कई संस्थानों के विशेषज्ञ भी केसरी के स्वास्थ्य को लेकर लगातार सलाह दे रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बावजूद दो दिसंबर देर शाम लगभग 7:10 बजे बब्बर शेर केसरी ने दम तोड़ दिया। इटावा सफारी पार्क के प्रभारी निदेशक डीएफओ अतुल कांत शुक्ला ने बताया बब्बर शेर केसरी का शव पोस्टमार्टम के लिए आईवीआरआई बरेली भेजा गया है। उधर, सफारी में शेर की मौत पर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एक्स पर ट्वीट करके सफारी की व्यवस्थाओं पर सवाल उठाए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed