फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   safari ruined byke rider

सफारी ने बाइक सवार दंपति को टक्कर मारी

Wed, 03 May 2017 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
अमर उजाला ब्यूरो इटावा Updated Wed, 03 May 2017 11:35 PM IST
विज्ञापन
safari ruined byke rider
जाम लगाए खडे़ गांव के लोग। - फोटो : अमर उजाला

ग्राम लोकासई के पास बाइक से अपने घर जा रहे दंपति को सफारी ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद सफारी का टायर पंचर हो गया। उसमें सवार युवक नशे में बाहर आए तो उनसे दंपति की बहस होने लगी। दंपति का पक्ष लेते हुए ग्रामीणों की युवकों से खींचातानी होने लगी। ग्रामीणों ने पथराव शुरू कर दिया। एक युवक ने पिस्टल से हवाई फायर कर दिया। ग्रामीणों ने पिस्टल छीन ली। पुलिस ने युवक ो कब्जे में लिया है लेकिन बाद में छोड़ दिया। इससे ग्रामीण भड़क उठे और जाम लगा दिया। एसडीएम सदर व सीओ सिटी ने मौके पर पहुंचकर जाम खुलवाया।

विज्ञापन

ग्राम नगला पीर निवासी पंकज राजपूत पुत्र महाराज सिंह पत्नी नीलम के साथ रिश्तेदारी में शादी में शामिल होने गए थे। बुधवार को दोनों लोग बाइक से घर आ रहे थे। जैसे ही लोकासई के पास आए तो सामने से आ रही सफारी ने उन्हें टक्कर मार दी। जिससे दंपति गिर पड़े । सफारी सवार युवकों ने गाड़ी भगाते हुए नहर रोड से दतावली की ओर मोड़ी लेकिन टायर पंचर हो गया। इस पर युवक उतर आए। दंपति से उनका विवाद हो गया। गांव के लोग भी एकत्र हो गए। ग्रामीणों ने भी युवकों से खींचा तानी कर दी। इस पर एक युवक ने अपनी पिस्टल से फायर कर दिया। फायर होते ही ग्रामीणों में अफरा तफरी मची। गांव के कुछ युवकों ने उस युवक की पिस्टल छीन ली और उनको पकड़ लिया। इधर घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और युवकों को अपने कब्जे में लिया साथ ही ग्रामीणों से उनकी पिस्टल भी ले ली। पुलिस उन युवकों को जीप में बिठाकर कुछ दूर ले गई और छोड़ दिया। इस पर ग्रामीण भड़क उठे। पुलिस पर रुपये लेकर छोड़ने का आरोप लगा ग्रामीणों ने लोकासई पुल पर जाम लगा दिया। जाम लगने की सूचना मिलने पर एसडीएम सदर सुभाष प्रजापति तथा सीओ सिटी राघवेंद्र सिंह राठौर मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों को समझाकर जाम खुलवाया। हालांकि ग्रामीणों ने पुलिस द्वारा उन्हीं के खिलाफ मामला दर्ज करने की आशंका जताई है । सीओ सिटी राघवेंद्र सिंह राठौर ने बताया कि गांव के लोग एसएसपी आवास पर आए थे। दोनों पक्षों में एक दूसरे के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने को लेकर तनातनी  चल रही थी। अब दोनों पक्ष समझौते पर राजी हो गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed