फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   safai could not be declared district

नहीं हुई सैफई को जिला बनाने की घोषणा

Sat, 27 Dec 2014 12:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा Updated Sat, 27 Dec 2014 12:39 AM IST
विज्ञापन
safai could not be declared district

यूं तो एक दिन पूर्व ही पीडब्ल्यूडी मंत्री शिवपाल सिंह यादव साफ-साफ लफ्जों में कह चुके है कि न तो सैफई को जिला और न ही इटावा को मंडल बनाया जा रहा है। मगर फिर भी सैफई महोत्सव के उद्घाटन अवसर पर लोग यह उम्मीद लगाए बैठे थे कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव सैफई को जिला बनाने की घोषणा कर सकते हैं।

विज्ञापन


जो लोग ऐसी घोषणा की उम्मीद पाले थे, उन्हें मायूसी हाथ लगी। बाते दें कि गुरुवार को जब इस संबंध में पीडब्ल्यूडी मंत्री शिवपाल सिंह यादव से सवाल किया गया था तो उन्होंने स्पष्ट कहा था कि प्रदेश सरकार का सैफई को जिला और इटावा को मंडल बनाए जाने का कोई इरादा नहीं है।
विज्ञापन


बॉलीवुड नाइट की जिम्मेदारी अखिलेश को दी
उद्घाटन अवसर पर सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव ने कार्यक्रम को आकर्षक बनाने पर जोर दिया। कहा कि महोत्सव समिति ने बड़े से बड़े कलाकारों को बुलाया है। उन्होंने बॉलीवुड नाइट की जिम्मेदारी मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को दी। दंगल और कवि सम्मेलन की जिम्मेदारी खुद ली।  मुलायम सिंह यादव ने कहा कि आठ जनवरी को आयोजित होने वाली बॉलीवुड नाइट में देश के बड़े से बड़े कलाकार को बुलाया जाए। बॉलीवुड नाइट अखिलेश यादव के जिम्मे है। दंगल मेरा प्रिय खेल है और मैं दंगल में बड़े से बड़ा पहलवान और कवि सम्मेलन में बडे़ से बड़ा कवि बुलाने की जिम्मेदारी लेता हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन


धक्कामुक्की में सभासद. घायल, रिम्स में भर्ती 

उद्घाटन समारोह में जसवंतनगर के सपा नगर महासचिव के साथ रेल मंडी वार्ड से सभासद राजीव यादव पहुंचे थे। वह चंदगीराम स्टेडियम में वीआईपी गेट से घुसने ही जा रहे थे कि इसी बीच मुख्यमंत्री का काफिला वहां पहुंच गया। इस पर ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों ने वहां मौजूद लोगों को हटाना शुरू कर दिया, जिससे भगदड़ मच गई। भगदड़ में राजीव यादव वीआईपी गेट में लगे शीशे से टकरा गए और घायल हो गए। कांच सिर में लगने से उन्हें गंभीर चोट आई। आननफानन उन्हें सैफई मिनी पीजीआई में भर्ती कराया गया।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed