फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Roadways income is decreasing due to less ridership in winter

Etawah News: ठंड में सवारियां कम निकलने से घट रही रोडवेज की आमदनी

Thu, 25 Dec 2025 12:45 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 25 Dec 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
Roadways income is decreasing due to less ridership in winter
इटावा। कोहरे व ठंड का असर परिवहन निगम की सेवाओं पर भी पड़ रहा है। सवारियां कम होने से अधिकतर बसें स्टैंड पर ही खड़ी हैं। रोडवेज की प्रतिदिन औसतन आठ लाख से अधिक की आय इन पांच-छह दिनों में मुश्किल से छह लाख तक हो रही है। प्रतिदिन लाखों रुपये का नुकसान हो रहा है।
विज्ञापन

रोडवेज परिवहन निगम की तरफ से इटावा डिपो में 80 बसों का संचालन किया जा रहा है लेकिन यात्री डिपो तक कम पहुंच रहे हैं। कार्यशाला से प्रतिदिन 80 में से 60 से 65 बसें ही निकल रही हैं। इसमें मुख्य रूप से दिल्ली, आगरा, लखनऊ, कानपुर, गोरखपुर के लिए बसें संचालित होती है।
विज्ञापन

ठंड और गलन से सवारियां सफर में कम निकल रही हैं। इस कारण बसों का लोड फैक्टर भी घट गया है। एआरएम अमित कुमार का कहना है कि ठंड के कारण यात्री कम निकल रहे हैं, जिस कारण बसों में 20-25 सवारी भी मुश्किल से हो पा रही हैं। यात्रियों के कम निकलने से रोडवेज की आय प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed