{"_id":"65f0b25863fde677940d9539","slug":"roadways-bus-collides-with-tractor-while-saving-dog-six-injured-etawha-news-r-12-1-agr1050-612130-2024-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: कुत्ते को बचाने में ट्रैक्टर से भिड़ी रोडवेज बस, छह घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: कुत्ते को बचाने में ट्रैक्टर से भिड़ी रोडवेज बस, छह घायल
Wed, 13 Mar 2024 01:21 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
Updated Wed, 13 Mar 2024 01:21 AM IST
विज्ञापन
जसराना (फिरोजाबाद)। कुत्ते को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित हुई रोडवेज बस सामने से आ रहे ट्रैक्टर से टकरा गई। हादसे में रोडवेज बस में सवार छह यात्री घायल हो गए। मौके पर लगी लोगों की भीड़ एवं पुलिसकर्मियों ने घायलों को उपचार के लिए जसराना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। जहां हालत गंभीर होने पर तीन सवारियों को फिरोजाबाद रेफर कर दिया। पुलिस ने बस और ट्रैक्टर को अपने कब्जे में लिया है।
एटा डिपो की बस शिकोहाबाद से सवारियां भरकर एटा जा रही थी। एटा-शिकोहाबाद मार्ग के गांव नगला हंसी के पास बस के सामने अचानक एक कुत्ता आ गया। बस के सामने कुत्ता आने से चालक ने उसको बचाने का प्रयास किया। इसके चलते बस अनियंत्रित हो गई और सामने से आ रहे ईंटों से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली से जा टकराई। रोडवेज बस के ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराने पर जहां ट्रैक्टर के चालक ने कूद कर अपनी जान बचाई। वहीं बस में बैठी सवारियों में चीख पुकार मच गई। इस दौरान बस की चद्दर फटने से उसमें बैठीं विमला देवी (55) निवासी मेहनी थाना मारहरा एटा उनकी पुत्रवधु सपना (32) पत्नी रिंकू यादव, उमाशंकर (48) निवासी नौरंगाबाद थाना सकीट एटा, फूलन सिंह (55) निवासी खद्रीपुठ थाना बसरेहर इटावा, हेमराज सिंह (60) निवासी उतवल सिंहपुर एका, बीना (23) पत्नी गुलशन यादव निवासी श्योमई थाना खैरगढ़ घायल हो गईं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।