फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Road repair work from the bypass to the town will begin soon.

Etawah News: जल्द शुरू होगा बाईपास से कस्बे तक सड़क मरम्मत का कार्य

Fri, 22 May 2026 11:38 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 22 May 2026 11:38 PM IST
विज्ञापन
Road repair work from the bypass to the town will begin soon.
जल्द शुरू होगा बाईपास से कस्बे तक सड़क मरम्मत का कार्य
विज्ञापन

इटावा। ग्वालियर-बेवर राजमार्ग पर बसरेहर बाईपास से कस्बे तक खराब पड़ी सड़क पर जल्द ही मरम्मत का कार्य शुरु होगा। पिछले लंबे वक्त से राजमार्ग पर बाईपास से कस्बे के अंदर तक की सड़क पर जगह-जगह गड्ढे हो गए थे। जिसकी वजह से राहगीर आए दिन दुर्घटनाओं का शिकार बनते थे। सदर विधायक सरिता भदौरिया ने बताया कि शासन को मार्ग की खस्ता हालत से अवगत कराया गया था। प्रशासन की ओर से जांच के लिए उच्चाधिकारियों को भेजा गया था। जिसके बाद अब शासन से सड़क की मरम्मत के लिए वित्तीय स्वीकृति मिल गई है। नौ करोड़ की लागत से जल्द ही मार्ग पर डामरीकरण और सीसी रोड़ की मरम्मत का कार्य शुरू कराया जाएगा। जिससे कस्बा वासियों और क्षेत्रीय ग्रामीणों को राहत मिलेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed