{"_id":"6aa5973b0850796d2f0e5d4b","slug":"kolkata-agra-special-train-ran-five-and-a-half-hours-late-etawah-news-c-216-1-etw1005-149501-2026-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: कोलकाता-आगरा स्पेशल ट्रेन साढ़े पांच घंटा रही लेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: कोलकाता-आगरा स्पेशल ट्रेन साढ़े पांच घंटा रही लेट
विज्ञापन
इटावा। हावड़ा-दिल्ली रेलवे ट्रैक पर अप-डाउन में कोलकाता-आगरा स्पेशल ट्रेन साढ़े पांच घंटा समेत छह ट्रेनें घंटों लेट रहीं। लंबी दूरी की कई ट्रेनें लेट होने से 27 यात्रियों ने अपने आरक्षित टिकट निरस्त करवा दिए। इसके बाद वह लोग दूसरी ट्रेन या अन्य साधनों से गंतव्य के लिए रवाना हुए। उमस भरी गर्मी में कई लोगों को परेशान होना पड़ा।
शनिवार को अप-डाउन में कई ट्रेनें लेट रहीं। इसमें सबसे अधिक कोलकाता-आगरा स्पेशल ट्रेन साढ़े पांच घंटा देरी से इटावा जंक्शन पर आई। इसके अलावा नई दिल्ली स्पेशल ट्रेन एक घंटा 30 मिनट, सूबेदारगंज-वलसाड़ एक्सप्रेस 1 घंटा 20 मिनट देरी से स्टेशन पर आई। इसके साथ ही ऊंचाहार एक्सप्रेस एक घंटा 12 मिनट, वैशाली एक्सप्रेस 58 मिनट, संगम एक्सप्रेस एक घंटा आठ मिनट देरी से इटावा जंक्शन पर आई।
लंबी दूरी की कई ट्रेनों के लेट होने से यात्री परेशान रहे। जरूरतमंद 27 यात्रियों ने अपनी आरक्षित टिकट निरस्त करवा दी। इसके बाद वह दूसरी ट्रेन या अन्य साधनों से गंतव्य के लिए रवाना हो गए। वहीं, कुछ लोगों ने प्लेटफॉर्म पर इंतजार कर ट्रेन के आने का इंतजार किया। इसकी वजह से महिलाओं, पुरुष व बच्चों को उमस भरी गर्मी में परेशान होना पड़ा।