{"_id":"6366b2fea9735b5bda175eb2","slug":"road-jam-at-bharthana-chauraha-ans-pakka-talab-etawah-news-knp726777525","type":"story","status":"publish","title_hn":"भरथना चौराहा और पक्का बाग पर लगा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भरथना चौराहा और पक्का बाग पर लगा जाम
विज्ञापन
इटावा। भरथना चौराहे पर सवारियां भरने के चक्कर में ई-रिक्शा और ऑटो वाले खड़े हो गए। इस कारण जाम लग गया। गुरु तेग बहादुर पुल से मंडी चौराहे तक वाहन रेंगते नजर आए। वहीं पक्का बाग में सड़क के दोनों तरफ बड़े वाहन खड़े होने कारण जाम की समस्या रही। स्कूली बसें भी फंस गईं। सुबह 11 बजे से दोपहर करीब ढाई बजे तक लोग परेशान रहे।
अतिक्रमण के कारण भरथना चौराहे पर रोजाना जाम लगता है। सड़क की दोनों तरफ अवैध रूप से ठेले वाले खड़े रहते हैं। दुुकानों पर आने वाले लोग सड़क पर ही वाहन खड़ा करते हैं। शनिवार सुबह 11 बजे ऑटो और ई-रिक्शा चौराहे पर ही सवारियां भरने लगे। इसके कारण देखते ही देखते जाम लग गया। भरथना चौराहे से गुरु तेग बहादुर पुल तक और गल्ला मंडी तक वाहनों की कतार लग गई।
चौराहे पर तैनात ट्रैफिक पुलिस जाम खुलवाने के प्रयास में लगी रही। जाम बढ़ता देख फ्रेंड्स कालोनी थाने में सूचना दी गई, जिसके बाद फोर्स मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद जाम खुलवाया।
विज्ञापन
ऑटो और ई-रिक्शा चालकों से चौराहे से आगे सवारी बैठाने के लिए कहा।
उधर पक्का बाग में सड़क के दोनों तरफ भारी वाहन खड़े थे। इस दोरान कानपुर की ओर से चार-पांच रोडवेज बसे आ गईं और जाम में फंस गई। थोड़ी देर में ही सड़क की दोनो ओर वाहनों कतार लग गई।