फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   BJP government responsible for Kasganj incident: Akhilesh

कासगंज की घटना के लिए भाजपा सरकार दोषी: अखिलेश

Sun, 28 Jan 2018 10:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इटावा
अमर उजाला ब्यूरो, इटावा Updated Sun, 28 Jan 2018 10:11 PM IST
विज्ञापन
BJP government responsible for Kasganj incident: Akhilesh
आईजीसीएल मुकाबले में विजेता लखनऊ की टीम को शील्ड देते पूर्व सीएम अखिलेश यादव - फोटो : amarujala

सैफई(इटावा/उन्नाव)। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने  कासगंज की घटना को दुखद बताते हुए इसके लिए प्रदेश की भाजपा सरकार को दोषी ठहराया। कहा कि सरकार कानून व्यवस्था में फेल है। पुलिस प्रशासन नेताओं के इशारे पर काम कर रहा है। सरकार को जल्द से जल्द दोषियों पर कार्रवाई करनी चाहिए। साथ ही चंदन के परिवारीजनों को 50 लाख का मुआवजा देने की मांग योगी सरकार से की। वहीं सैफई जाते समय अखिलेश यादव का आगरा लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर उन्नाव के बांगरमऊ के नसिरापुर व औरास के सई नदी पुल पर सपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार तानाशाह की तरह बर्ताव कर रही है। पार्टी अब गांव-गांव आंदोलन शुरू करेगी। उनकी सरकार बनती है तो हल्के वाहनों का आगरा लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर टोल माफ किया जाएगा।

विज्ञापन


सैफई में आईजीसीएल के समापन समारोह को संबोधित करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि सरकार की जिम्मेदारी है कि गणतंत्र दिवस पूरे प्रदेश में शांति से मनाया जाए। कासगंज में दंगा के लिए भाजपा सरकार पूरी तरह से सरकार जिम्मेदार है। उन्होंने खिलाड़ियों को बधाई दी।  भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि क्रिकेट सबसे लोकप्रिय खेल लेकिन आज बेरोजगारी ने क्रिकेट को पीछे छोड़ दिया है। इस स्टेडियम का उद्घाटन करने कोई नहीं आएगा।  हम पहले ही कई बार इस स्टेडियम का उद्घाटन कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि समाजवादी सरकार काम करने वाली सरकार थी। जिसने स्टेडियम से लेकर सड़कें बनाई लेकिन बीजेपी केवल वादा करती है कुछ काम नहीं करती। बीजेपी सरकार एक्सप्रेस वे पर बहुत मंहगा टोल टेक्स ले रही है। हम किसानों के लिए हर सड़क के किनारे मंडी बनाना चाहते थे। जिससे कि किसानों को सही दाम के लिए इधर उधर भटकना न पड़े। आज आलू के किसान से लेकर कोल्ड स्टोरेज वाले परेशान हैं। औरैया की घटना का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि बीजेपी के नेता आढ़तियों से रुपये लेते हैं और अधिकारियों में भी बांटते हैं। प्राइमरी के बच्चों को अभी तक स्वेटर नहीं दिए गए। उन्होंने कहा कि आज यूपी में खनन माफिया आईपीएस को दौड़ा रहे हैं। हमने 100 न.102,108 की व्यवस्था दी थी। गरीब से गरीब व्यक्ति तक सहायता पहुंच सके।
विज्ञापन


 उन्होंने कहा कि आज बहुत से लोग सैफई के विकास के कारण सैफई से नफरत करते हैं। सैफई में विकास कार्य रोक दिए गए है। जांच के नाम पर विकास योजनाओं का बजट रोक दिया है। उन्होंने युवाओं को सलाह देते हुए कहा कि आप लोग सड़कों पर 100 की स्पीड से ज्यादा गाड़ी न चलाएं। उन्होंने कहा कि आने वाले लोकसभा चुनाव 2019 और विधानसभा चुनाव 2022 में परिवर्तन दिखाई देगा। उन्होंने कहा कि पीएम ने कहा था कि करोड़ों नौकरियां देंगे लेकिन आज चार साल हो गए कुछ नहीं हुआ। पीएम पकौड़े के रोजगार की बात कर रहे हैं। एक घटना का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि आज एक सांसद ने विधायक को जूती दिखाई। इससे भाजपा का चरित्र उजागर हो रहा है। बालू खनन में भाजपा के नेता ही संलिप्त हैं। अखिलेश ने मजाक के लहजे में कहा कि बीजेपी ने कहा था कि खाते में 15 लाख आएंगे। यह झूठा वादा करके भाजपा ने सरकार बना ली। अब हम कहते हैं कि हमारी सरकार आई तो 30 लाख आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इटावा में अब जन्म लेते हैं शेर
सैफई (इटावा)। पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने कहा कि इटावा के बीहड़ एक जमाने में डकैतों को लेकर काफी बदनाम थे। कहा जाता था कि बीहड़ों में डकैत बनते हैं। परंतु सपा की सरकार ने इस धारणा को बदल दिया है। बीहड़ में इटावा सफारी पार्क बनाकर पर्यटन के नक्शे में इटावा को शीर्ष पर पहुंचाया है। अब यहां के बीहड़ों में डकैत नहीं बल्कि लायन सफारी में शेर पैदा होते हैं। उन्होंने लायन सफारी का उद्घाटन नहीं किया गया है। भाजपा सरकार कुछ नहीं कर रही है। बाहर से सफारी पार्क में घुसे बिल्ली प्रजाति के तेंदुए को भी नहीं पकड़ पा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed