{"_id":"57bf35004f1c1b0d4bd4f259","slug":"residents-received-gift-of-free-wi-fi","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहरवासियों को मिली फ्री वाईफाई की सौगात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहरवासियों को मिली फ्री वाईफाई की सौगात
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
Updated Thu, 25 Aug 2016 11:42 PM IST
विज्ञापन
सिद्धपीठ कालीवाहन मंदिर में फ्री वाईफाई सुविधा की शुरूआत करते चेयरमैन कुलदीप गुप्ता संटू साथ में अन्य लोग।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा। जन्माष्टमी पर नगर पालिका परिषद के चेयरमैन कुलदीप गुप्ता ने शहरवासियों को फ्री वाईफाई की सौगात दी है। गुरुवार को सिद्धपीठ कालीवाहन मंदिर पर इसकी शुरूआत हुई। इस दौरान उन्होंने संकेत दिए कि यदि जनता ने आगे भी सेवा का मौका दिया तो अपनी अगली पारी में इस फ्री वाई फाई की सुविधा का पूरे जिले में विस्तार करेंगे। पहली पारी में यह सुविधा शहर के तीन सार्वजनिक स्थानों पर शुरू हुई है।
विज्ञापन
सिद्ध पीठ कालीवाहन मंदिर पर चेयरमैन कुलदीप गुप्ता संटू ने गुरुवार को नगर पालिका की ओर से जनता को फ्री वाई फाई की सुविधा उपलब्ध कराई। इस दौरान उन्होंने कहा वर्तमान युग इंटरनेट का है। हर कार्य इंटरनेट के जरिये होने लगा है। युवाओं में इसकी आवश्यकता महसूस होती है, क्योंकि आज हर आवेदन ऑनलाइन होने लगा है। गरीब युवा इंटरनेट का उपयोग धन के अभाव में नहीं कर पाते है।
विज्ञापन
फ्री वाई फाई की सुविधा से उन्हें आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा। उन्होंने बताया कि यह सुविधा पूरे शहर में प्रमुख सार्वजनिक स्थानों पर रहेगी। जहां टावर लगा है उससे 150 मीटर की परिधि में सुविधा उपलब्ध रहेगी। इस मौके पर सपा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य गोपाल यादव, जिला पंचायत सदस्य प्रदीप यादव, प्रधान चितभवन मनोज कुमार त्रिपाठी, मंजू, प्रधान सिरसा स्वतंत्र चौधरी, प्रधान पछांयगांव आनंद पाल, कुलवीर सिंह भदौरिया, हरीशंकर चतुर्वेदी, शंकर सिंह भदौरिया, विनोद बिधौलिया आदि रहे।
विज्ञापन